24 मई 2012
हसी को आराम, मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटे
11 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


एडिलेड।
त्रिकोणीय एकदिवसीय शृंखला के अंतर्गत रविवार को भारत के साथ एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जाने वाले मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज माइकल हसी को आराम देने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने इसकी पुष्टि की है।

एक खेल वेबसाइट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा शनिवार को की। इस टीम में हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श को भी रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया 5 रन से जीता, श्रीलंका की दूसरी हार

पिछले दो मुकाबलों में मार्श टीम के साथ नहीं थे। देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता हरफनमौला डेनियल क्रिस्टियन को मौका देते हैं या फिर मार्श को।

एकदिवसीय टीम में पहली बार शामिल किए गए बल्लेबाज पीटर फॉरेस्ट भी एडिलेड मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की घोषित टीम में जगह बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। फॉरेस्ट एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के इंतजार में हैं।

एडिलेड में भारत को है ऑस्ट्रेलिया पर पहली जीत का इंतजार

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया ने इस शृंखला में अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उसे जीत हासिल हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में भारत को 65 रनों से हराया था जबकि उसने अपने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को पांच रन से मात दी थी।

ऑस्ट्रेलिया की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: माइकल क्लार्क (कप्तान), डेविड वार्नर, मैथ्यू वेड, रिकी पोंटिंग, डेविड हसी, पीटर फॉरेस्ट, डेनियल क्रिस्टियन, मिशेल मार्श, रेयान हैरिस, क्लिंट मैक्के, मिशेल स्टार्क और जेवियर डोहर्ती।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.