19 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

आखिरी मैच तो जीतना चाहिए था: हरभजन

23 अक्टूबर 2012
इंडो एशियन न्यूज़ सर्विस

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

डरबन।चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो चुके गत विजेता मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन सिंह ने कहा है कि आखिरी लीग मैच में उनकी टीम जीत के ज्यादा करीब पहुंच कर हार गई और यह हार उनके लिए ज्यादा दुखदायी है।

हरभजन सिंह ने आखिरी ग्रुप मैच में सिडनी सिक्सर्स के हाथों 12 रन की नजदीकी हार के बाद कहा कि यह हार पिछली हारों के मुकाबले ज्यादा दुखदायी है। लक्ष्य कोई बड़ा नहीं था और 137 रन तो 20 क्या 18 ओवर में ही बन जाने चाहिए, लेकिन हमें धीमी शुरुआत का खामियाजा भुगतना पड़ा।

हरभजन ने कहा कि मुझे लगता है कि शुरुआत में हमने बहुत धीमी बल्लेबाजी की, हम कहीं से भी अच्छा नहीं खेले और ना ही अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसका यही हश्र होना था। हमें मैच हारना ही था।

हरभजन सिंह ने कहा कि सभी मैचों में हम शुरुआती छह ओवर में ठीक प्रदर्शन नहीं कर सके। ऐसे मैचों में आपको पहले छह ओवरों में ही रन बनाकर विपक्षी पर दबाव डालना होता है, यदि ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपके लिए चिंता की बात है। आईपीएल में भी ऐसा हुआ था। हमें इसमें सुधार करना है।

आईपीएल टीमें लीग से निकली बेआबरू होकर 

 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

19 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.