29 जनवरी 2013
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आगामी 24 अप्रैल को 40 वर्ष के होने जा रहे है, लेकिन उनकी टीम मुंबई ने 40वीं बार रणजी खिताब जीतकर क्रिकेट के भगवान को जन्मदिन का पहले ही शानदार तोहफा दे दिया। मुंबई ने सौराष्ट्र को एक पारी और 125 रन से पराजित कर 40वीं बार रणजी खिताब जीता और पहली बार फाइनल में खेल रहे सौराष्ट्र का यह खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। अपना 44वां फाइनल खेल रहे मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के 77 वषा6 के इतिहास में 40वीं बार यह खिताब अपने नाम किया।
एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सचिन पहली बार रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों में खेले थे। सचिन ने मौजूदा सत्र में रणजी का पहला मैच खेला था और उसके बाद वह क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में खेले। सचिन का यह पांचवां रणजी ट्रॉफी फाइनल था। मास्टर ब्लास्टर ने अब तब जिन पांच रणजी फाइनल में हिस्सा लिया उनमें चार बार मुंबई ने खिताब जीता और एक बार उसे पराजय का सामना करना पडा। सचिन ने इन पांच फाइनल में कुल 629 रन बनाए जिनमें तीन शतक और तीन अर्धशतक शामिल है।
वर्ष 1989 में अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर शुरू करने वाले सचिन ने 1999 में अपना पहला फाइनल वानखेडे मे हरियाणा के खिलाफ खेला था। तब हरियाणा दो रन से चैपियन बना था। सचिन ने उस फाइनल में 47 और 96 रन बनाए थे। उसके बाद सचिन ने अपनी कप्तानी में 1995 में मुंबई को वानखेडे मे पंजाब के खिलाफ चैपियन बनाया था। तब सचिन ने दोनों पारियों में 140 और 139 रन बनाने का दुर्लभ कारनामा किया था। वर्ष 2000 में सचिन ने हैदराबाद के खिलाफ 53 और 128 रन बनाकर मुंबई को चैपियन बनाया। हालांकि 2009 में मुंबई ने रणजी फाइनल उत्तर प्रदेश के खिलाफ हैदराबाद में खेला था। सचिन ने तब शून्य और चार रन बनाए, लेकिन मुंबई चैपियन बना।
सौराष्ट्र के खिलाफ फाइनल में सचिन 22 रन बनाकर रन आउट हुए और रणजी मे उनके लिए यह पहला मौका था जब वह इस तरह आउट हुए। सचिन इस फाइनल मे तो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन उनकी टीम ने 40वीं बार यह खिताब जीतकर उन्हे जन्मदिन का अग्रमि तोहफा दे दिया। खिताब जीतने पर मुंबई को दो करोड रुपए मिले। मुंबई ने इस तरह पिछले दो सत्रों में खाली हाथ रहने के बाद फिर से रणजी ट्रॉफी को अपनी झोली में समेट लिया और इसके साथ ही टीम ने ईरानी ट्रॉफी में शेष भारत के साथ खेलने का अधिकार भी पा लिया। ईरानी ट्रॉफी मुंबई में छह से 10 फरवरी तक खेली जाएगी और सचिन के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने का मौका रहेगा।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











