19 जून 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

धोनी बोले, लंबे सीजन के लिए खिलाड़ी पूरी तरह फिट

18 अगस्त 2012
आईबीएन- 7

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली।
भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम देर रात हैदराबाद पहुंच रही है। लंबे वक्त बाद टीम इंडिया टेस्ट मैच खेलने जा रही है। इस सीरीज के लिए सचिन ने जहां खास तैयारी की है, वहीं धोनी का कहना है कि आगे आने वाले लंबे सीजन के लिए सभी भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं।

लंबे वक्त से भारत ने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है और इसके लिए फिटनेस बहुत जरूरी है। कप्तान धोनी के मुताबिक टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट है। जबकि मास्टर ब्लास्टर ने मास्टर प्लान बनाया है। इसीलिए हैदराबाद की नेशनल क्रिकेट एकेडमी पहुंचने के बाद वो सीधे प्रैक्टिस के लिए चले गए। यहीं जहीर खान ने काफी देर तक सचिन के लिए गेंदबाजी की।

लक्ष्मण कह सकते हैं टेस्ट क्रिकेट को ‘गुडबाय’

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को पहला टेस्ट मैच 23 अगस्त से हैदराबाद में खेलना है। दूसरा और आखिरी टेस्ट 31 अगस्त से बैंगलोर में होगा। इसके अलावा मेहमान टीम से भारत को 2 टी-20 मैच भी खेलना है। पहला टी-20 मैच 8 सितंबर को विशाखापत्तनम में होगा और दूसरा मैच 11 सितंबर को चेन्नई में खेला जाएगा।

भारतीय टीम को देखें तो सुरेश रैना और ईशांत शर्मा की टेस्ट में वापसी हुई है। लंबे वक्त से ये दोनों टेस्ट टीम में जगह बनाने की जी तोड़ कोशिश कर रहे थे। हाल के श्रीलंका दौरे पर वन-डे सीरीज में सुरेश रैना का प्रदर्शन भी बेहतर रहा था और ईशांत शर्मा फिर से फिट होकर बैंगलोर के एनसीए में जबर्दस्त अभ्यास कर रहें हैं। इनके अलावा चेतेश्वर पुजारा की भी टीम में वापसी हुई है।

टीम इंडिया की नई जर्सी दिलाएगी टी-20 विश्वकप?

उधर न्यूजीलैंड के लिए इस सीरीज में राह आसान नहीं है। डेनियल विटोरी के अनफिट होने की वजह से रॉस टेलर को कप्तान बनाया गया है। देखना है कि अनुभवी विटोरी की गैरहाजिरी में न्यूजीलैंड भारत को किस तरह टक्कर देती है।

लक्ष्मण टेस्ट टीम में बरकरार, ईशांत की वापसी, रोहित बाहर

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 2 वोट मिले

पाठकों की राय

19 जून 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.