24 मई 2012
त्रिकोणीय शृंखला: विश्व चैंपियन की प्रतिष्ठा दांव पर
04 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

मेलबर्न।
टेस्ट मैचों में दुर्गति झेल चुकी भारतीय टीम यहां रविवार से शुरू हो रही त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में उतरेगी तो उसके सामने खुद के एकदिवसीय विश्व चैंपियन होने की प्रतिष्ठा बचाये रखने की जबर्दस्त चुनौती होगी।

टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला विश्व रैंकिंग में नंबर एक एकदिवसीय टीम ऑस्ट्रेलिया से होनी है और भारत ने दूसरे ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में जिस जुझारू तेवर के साथ जीत दर्ज कर शृंखला बराबर की थी उससे एक हाई वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद जरूर की जा सकती है।

टीम इंडिया और आईपीएल को 'सहारा' का नहीं रहा सहारा

इस मैच में विश्व चैंपियन और विश्व नंबर एक के बीच की भिड़ंत की सरगर्मी तो रहने की उम्मीद है ही। साथ ही, क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें इस बात पर भी रहेंगी कि अनुभवी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के अंतर्राष्ट्रीय शतकों के महाशतक का साल भर से चला आ रहा महाइंतजार खत्म हो पाता है या नहीं।

सचिन ने गत वर्ष एकदिवसीय विश्व कप में अपना 99वां अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा था। इसके बाद से कई बार वह शतक के करीब पहुंच कर फिसल चुके हैं। इस कारण तमाम आलोचक भारतीय टेस्ट टीम के अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ ही सचिन के संन्यास की मांग भी गाहे बगाहे उठाने लगे हैं।

आईपीएल-5: जडेजा 9.71 करोड़ में चेन्नई के हुए

सचिन के प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि अनुभवी बल्लेबाज महाशतक बनाकर उनकी चिर प्रतीक्षित मुराद इस मैच में पूरी कर दें तो दूसरी तरफ टीम विदेशी जमीन पर अपने शर्मनाक प्रदर्शन के सिलसिले को तोड़ने के लिए पूरा जोर लगाएगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.