07 अगस्त 2012
वार्ता
पाल्लेकेले (श्रीलंका)। विराट कोहली (68) के विस्फोटक अर्धशतक के बाद तेज गेंदबाज अशोक डिंडा (19 रन पर चार विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी से भारत ने श्रीलंका को यहां एकमात्र ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 39 रन से रौंदकर अपने दौरे का शानदार समापन किया।
विराट ने एकदिवसीय शृंखला की अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए मात्र 48 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन ठोके जिसकी बदौलत भारत ने तीन विकेट पर 155 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 18 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गयी। भारत ने इससे पहले एकदिवसीय शृंखला 4-1 से जीती थी।
डिंडा के शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने तीसरे और श्रीलंकाई पारी के 18वें ओवर में तीन विकेट चटकाए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर दिनेश चांडीमल (7) को विराट के हाथों कैच कराया, चौथी गेंद पर शमिंडा एरंगा (6) को रविचंद्रन अश्विन के हाथों कैच कराया और फिर अंतिम गेंद पर लसित मलिंगा (शून्य) को विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराते हुए श्रीलंका की पारी समेट दी।
डिंडा के चार विकेटों के अलावा इरफान पठान ने 27 रन देकर तीन विकेट और उमेश यादव तथा रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिया। श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने सर्वाधिक 31 रन बनाए जबकि कप्तान माहेला जयवर्द्धने ने 26 रन का योगदान दिया। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
श्रीलंका ने इस एकमात्र मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। भारत की शुरुआत हालांकि खराब रही, लेकिन एकदिवसीय शृंखला में दो शतक ठोककर 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे विराट ने भारतीय पारी को संभाले रखा। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (6) के दूसरे ओवर में ही आउट हो जाने के बाद विराट ने अजिंक्या रहाणे (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की।
गंभीर को शमिंडा एरंगा ने बोल्ड किया जबकि रहाणे जीवन मेंडिस को रिटर्न कैच थमा बैठे। रहाणे ने 25 गेंदों की पारी में एक छक्का लगाया। विराट ने फिर सुरेश रैना (नाबाद 340 के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। विराट 17वें ओवर में एरंगा की गेंद पर लाहिरू थिरिमाने को कैच थमा बैठे।
रैना ने फिर कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 16) के साथ भारत को 155 रन तक पहुंचाया। रैना ने 25 गेंदों पर नाबाद 34 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। धोनी ने 14 गेंदों की अपनी पारी में दो चौके लगाए। श्रीलंका की तरफ से एरंगा 30 रन पर दो विकेट लेकर सबसे सफल रहे। मेंडिस को 13 रन पर एक विकेट मिला।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












