19 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

सिडनी टेस्टः तीन फिफ्टी से ऑस्ट्रेलिया मजबूत

04 जनवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

सिडनी। डेविड वार्नर (85), फिल ह्यूज (87) और माइकल क्लार्क (50) के अर्धशतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे एवं आखिरी क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन छह विकेट पर 342 रन बनाकर 48 रन की बढ़त हासिल कर ली। वार्नर और ह्यूज ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन जोड़े और तब लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया बड़ी बढ़त कायम करने की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद मेजबान टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। खेल खत्म होने के समय मैथ्यू वेड 47 और पीटर सिडल 16 रन बनाकर क्रीज पर थे।

ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 48 रन की है और उसके चार विकेट शेष हैं। श्रीलंका ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज एड कोवन के चार रन बनाकर रन आउट होने के बाद वार्नर और ह्यूज ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को संवारा। वार्नर ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 84 गेंदों में दस चौकों की मदद से 85 रन बनाए जबकि ह्यूज ने संयम के साथ खेलते हुए 143 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 87 रन की पारी खेली।

वार्नर और ह्यूज ऑस्ट्रेलिया को 166 रन तक ले गए। वार्नर ने अपना अर्धशतक मात्र 37 गेंदों में पूरा किया, लेकिन शतक पूरा करने से पहले ही तिलकरत्ने दिलशान की गेंद पर धम्मिका प्रसाद को कैच थमा बैठे। ह्यूज भी 87 रन बनाकर रंगना हेरात की गेंद पर दिनेश चांडीमल के हाथों लपके गए।

क्लार्क ने 75 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 50 रन बनाए। इस मैच के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके 'मिस्टर क्रिकेट' माइकल हसी जब बल्लेबाजी करने उतरे तो दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भी गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। हसी 25 रन बनाकर रन आउट हुए।

श्रीलंका की ओर से हेराथ ने 69 रन देकर दो विकेट लिए जबकि नुवान प्रदीप और दिलशान को एक-एक विकेट मिला।

सिडनी टेस्टः ऑस्ट्रेलिया के तूफान में थिरिमाने बने खेवनहार

क्या गुटबाजी कर रही है टीम इंडिया का बंटाधार?

‘मिस यूनिवर्स’ ने धोनी को दिया धोखा!

टीम इंडिया को अब ‘चांद’ चाहिए!

श्रीकांतः पूरी टीम इंडिया बदल दो

धोनी का पुराना बहाना, गंभीर-वीरू ने हराया सर!

2nd ODI: लो, घर में धुले धोनी के धुरंधर


यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

19 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, परिणीति करेंगी प्रियंका से कॉम्पटीशन
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?
देखें, .....और कौन-कौन थे सट्टेबाजों के नजर में?


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.