24 मई 2012
पट्टाया ओपन: सानिया क्वार्टरफाइनल में हारीं
10 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

पट्टाया।
भारतीय टेनिस सितारा सानिया मिर्जा को दो लाख 20 हजार डॉलर के पट्टाया ओपन के क्वार्टरफाइनल में आज चीनी ताइपे की क्वालीफायर सू वेई सीह के हाथों 5-7, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

सानिया से उम्मीद की जा रही थी कि वह क्वालीफायर खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी, लेकिन पूरे मैच में सानिया के छह डबल फाल्ट उन पर अंततः भारी पड़ गए। भारतीय खिलाड़ी ने पहले सेट में निर्णायक मौकों पर चार डबल फाल्ट किए जबकि दूसरे सेट में उन्होंने दो डबल फाल्ट किए।

सानिया की पहली सर्विस भी चीनी ताइपे की खिलाड़ी की अपेक्षा कमजोर रही जिसका सीह ने पूरा फायदा उठाया। मैच में सीह की सर्विस के साथ-साथ उनके रिटर्न भी बेहतर रहे। सानिया ने पहले सेट में जरूर संघर्ष किया मगर दूसरे सेट में तो उनकी चुनौती दम तोड़ गई। उन्होंने यह मैच एक घंटे 20 मिनट में गंवा दिया।

एकल में हारने के बाद सानिया की उम्मीदें अब युगल में बची हैं जहां वह अपनी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार अनास्तासिया रोदियोनोवा के साथ सेमीफाइनल में उतरेंगी। युगल में सानिया और रोदियोनोवा की जोड़ी को शीर्ष वरीयता हासिल है।

गैर वरीयता प्राप्त सानिया ने दूसरे दौर में उलटफेर करते हुए विश्व की 88वें नंबर की खिलाड़ी ब्रिटेन की एनी कूथावोंग को लगातार सेटों में 6-4, 7-5 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन एकल में उनका सफर इससे आगे नहीं बढ़ सका।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.