14 अगस्त 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लंदन ओलंपिक 2012 से जुड़ी सारी खबरें यहां देखें
नई दिल्ली। लंदन ओलम्पिक की कुश्ती स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास कायम करने वाले भारतीय पहलवान सुशील कुमार ने कहा कि भारत 2016 के रियो ओलम्पिक में 15 पदक जीत सकता है।
एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान सुशील ने कहा, "हमने बीजिंग में तीन पदक जीते थे। चार साल बाद हमने अपने पदकों की संख्या दोगुनी कर दी। अब मैं इस बात को लेकर आशावान हूं कि हम रियो डी जेनेरियो में चार साल बाद 15 पदक जीत सकते हैं।"
लंदन में यूपी की झोली पदकों से खाली ही रह गई
उल्लेखनीय है कि सुशील ने 66 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में देश के लिए रजत पदक हासिल किया। सुशील ने बीजिंग में भी कांस्य जीता था। वह लगातार दो ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।
सुशील को इस बात की खुशी है कि देश में ओलम्पिक जैसे बहुखेल आयोजन को भी लोकप्रियता मिलने लगी है। सुशील ने कहा, "जिस तरह लोगों ने हम पर विश्वास किया, हमारा हौसला बढ़ाया वह काबिलेतारीफ है।"
ओलंपिकः 46 स्वर्ण के साथ अमेरिका शीर्ष पर, भारत@55
सुशील को क्रिकेट की लोकप्रियता से कोई गुरेज नहीं। वह कहते हैं कि वह खुद क्रिकेट देखते हैं। सुशील ने कहा, "क्रिकेट खिलाड़ी भी देश के लिए खेलते हैं। यह स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं कि उन्हें अधिक लोकप्रियता हासिल है लेकिन यह भी सच है कि अब लोग दूसरे खेलों में भी रुचि दिखाने लगे हैं।"
भारत ने लंदन में दो रजत और चार कांस्य हासिल किए। सुशील के अलावा विजय कुमार ने निशानेबाजी में रजत जीता जबकि सायना नेहवाल ने बैडमिंटन, एमसी मेरीकोम ने मुक्केबाजी, गगन नारंग ने निशानेबाजी और योगेश्वर दत्त ने कुश्ती में कांस्य हासिल किया।
देखें, लंदन ओलंपिक की संगीतमय विदाई
वीकेंड मैगजीनः फिक्सिंग के कारण भारत के हाथ से गए 4 पदक
आजादी@65: क्रिकेट के अलावा 5 खेल महानायकों का नाम बताएं
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- बैंगलोर में हो तो सुन लो, 15 दिन बाद नहीं मिलेगा पानी
- लालू यादव ने जेडीयू नेता को ‘एलसेशन’ कह डाला
- ताजमहल देखना गया था, गर्मी ने ले ली जान
- भारत-चीन के बीच 8 समझौते, मनमोहन जाएंगे चीन
- उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, कई जगह तापमान 45 डिग्री से ऊपर
- एक हिंदुस्तानी डॉक्टर, जिसके सम्मान में सिर झुकाता है चीन
- यमन के राष्ट्रपति ने यूएई के साथ संबंधों को सराहा
- ली के खिलाफ तिब्बतियों का प्रदर्शन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- थम गई बाजारों की तेजी, सेंसेक्स 50 अंक गिरकर बंद
- ‘रमैया वस्ता वैया’ लगाएगी श्रुति हसन की नैया पार?
- घर में मुमताज को अकेली देख कर लिया बलात्कार
- मोदी की ‘विद्या सहायक स्कीम’ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘विद्या शत्रु योजना’ बताया
- दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है ‘रांझना’ की
- देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
- वाह! मर्सिडीज की महंगी कारें अब इतनी सस्ती मिलेंगी
- LIVE UPDATE: स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी हर ख़बर
- फूलों पर मंडराने वाली मधुमक्खियां अब ढूंढेगी बारुदी सुरंग
- देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













