facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
डरबन। आईपीएल उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के कार्यवाहक कप्तान सुरेश रैना ने कहा है कि उनकी टीम चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट जीतने की क्षमता रखती है लेकिन दुर्भाग्यवश उसे खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
रैना ने चेन्नई के आखिरी ग्रुप मैच में इंग्लिश क्लब यार्कशायर पर चार विकेट से मिली जीत के बाद कहा कि हम यहां जीतने आए थे, हममें जीतने की ताकत है लेकिन हम खाली हाथ लौट रहे हैं। यह निराशाजनक है कि सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर सके।
मैच के बारे में रैना ने कहा कि यह मैच मजेदार रहा। मुझे महेंन्द्र सिंह धोनी ने कहा था कि मैं केवल कप्तानी के मजे लूं। यह मेरे लिए अच्छा अवसर था, मैंने इसका फायदा उठाया। हमने अच्छी गेंदबाजी की, गेंद कुछ धीमी रह रही थी।
38 गेंदों पर 47 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच चुने गए सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ ने कहा कि कम से कम दो मैचों में हम बदनसीब रहे, कह सकते हैं कि दोनों में 10 रन का फासला रह गया लेकिन हमने हार नहीं मानी है। अगले सत्र में हम दमदार वापसी करेंगे।
बद्रीनाथ ने कहा कि गेंद बल्ले पर आसानी से नहीं आ रही थी इसलिए हमने निर्णय किया कि कुछ साझीदारियां निभाई जाए। इसी से हमें मंजिल मिली। जब आप समय लेते हैं तो फिर आप सेट हो जाते हैं और आपको अपने शॉट खेलने की आजादी मिल जाती है।
कभी वो नेशनल चैंपियन थी, आज बेचती है पॉलिथिन बैग
आपकी राय: करोड़ों-अरबों कमाते क्रिकेटर, दाने-दाने को मोहताज एथलीट, क्या ये जायज है?
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











