23 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

धोनी का धुरंधर बोला, मौका मिला तो कंगारुओं को...

08 फरवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

मुंबई। ईरानी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ 134 रन की शानदार पारी खेलकर शेष भारत को पहली पारी मे मजबूत स्कोर तक पहुंचाने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज उत्तर प्रदेश के सुरेश रैना ने कहा है कि यदि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जाता है तो वह खुद को साबित करके दिखाएंगे। रैना ने कहा, मैं अब खिलाड़ी के तौर पर और परिपक्व हो गया हूं। मैं इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मे कोई शतक नहीं बना पाया। इसका मुझे अफसोस था इसलिए मैं ईरानी ट्रॉफी में शतक बनाने के लिए लालायित था। उन्होंने कहा, भगवान ने मेरा साथ दिया और मैं शतक बना पाया। यदि मुझे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका मिला तो मैं खुद को साबित कर दूंगा। मैं केवल शतक नहीं बल्कि 150-160 बनाना चाहता हूं तभी मैं टेस्ट क्रिकेट के लिए मानसिक रूप से मजबूत बन पाऊंगा। मैंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पहले ऐसा किया भी है।

रैना ने अभिमन्यु मिथुन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। रैना ने कहा, मैंने मिथुन के साथ अच्छी साझेदारी की। उसने अच्छी बल्लेबाजी की। समय के साथ मैंने आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए अपने सीनियर खिलाड़ियों माइकल इसी, भारतीय कप्तान महेद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह से काफी कुछ सीखा।

रैना ने कहा, जब आप बहुत सारे शतक बना लेते हैं तो इससे निश्चित ही आपके भीतर आत्मविश्वास आता है। मुंबई के खिलाफ खेलना तो हमेशा ही अच्छा अनुभव होता है। मुंबई घरेलू चैपियन है। उन्होने कई बार रणजी ट्रॉफी पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा, मैने मुंबई मे कई मैच खेले हैं। इस बार मैं यही सोचकर मैदान में उतरा था कि मुझे अधिक से अधिक रन बनाने हैं। मैंने मैदान पर खुद को शांत रखने की कोशिश की। मैंने बड़े शॉट नहीं खेलने की रणनीति बनाई थी क्योकि मैं जानता था कि इस तरह मैं 140 से 150 रन बना सकता हूं। मैं खुश हूं कि मैं अपनी रणनीति को लागू भी कर पाया।

उल्लेखनीय है कि रणजी चैपियन मुंबई और शेष भारत के बीच खेले जा रहे ईरानी ट्रॉफी के मैच पर चयनर्कताओ की पैनी नजर है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 फरवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इस मैच को टीम इंडिया में चयन के हिसाब से हर खिलाड़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ईरानी ट्रॉफी: रैना ने जड़ा शतक, सचिन के उड़े होश

 

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
आमिर ने ली सबकी क्लास अब लगी उनकी क्लास
आमिर ने ली सबकी क्लास अब लगी उनकी क्लास
दीपिका ‘डरपोक रणबीर’ को भूला नहीं पा रही हैं!
दीपिका ‘डरपोक रणबीर’ को भूला नहीं पा रही हैं!
देखें, भारत में ‘सट्टा किंग’ बनना चाहता था श्रीसंत
देखें, भारत में ‘सट्टा किंग’ बनना चाहता था श्रीसंत


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.