25 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

ललित मोदी का आरोप, तोहफे में दे दी डेक्कन चॉजर्स

26 अक्टूबर 2012
cricketnext.com

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

इंडियन प्रीमियर लीग के जन्मदाता और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कहा है कि बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष श्रीनिवासन ने हैदराबाद टीम का सौदा नहीं किया बल्कि अपने दोस्त को तोहफा दिया है।

सन टीवी के मालिक कलानिथी मारन श्रीनिवासन के खास दोस्तों में माने जाते हैं। हैदराबाद फ्रेंचाईजी के लिए वीडियोकॉन जेपी ग्रुप और अहमदाबाद के अदानी ग्रुप ने भी नीलामी के लिए दिलचस्पी दिखाई थी। पर हैदराबाद की फ्रेंचाइजी सन टीवी ने जीती वह भी औने पौने दाम में। पहले यह अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि इस टीम के लिए एक बहुत बड़ी धन राशि मिलेगी।लेकिन इस फ्रेंचाईज़ी के लिए बोर्ड को पुणे वॉरियर से भी कम धनराशी मिली।

चेन्नई स्थित सन टीवी नेटवर्क ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की हैदराबाद फ्रेंचाइजी का मालिकना हक हासिल किया है। सन टीवी ने इसके लिए गुरुवार को पांच साल के लिए प्रति वर्ष 85.05 करोड़ रुपये की बोली लगाई।
आईपीएल गवर्निग काउंसिल ने अपने बयान में कहा है कि सन टीवी नेटवर्क ने इस नई फ्रेंचाइजी टीम के मालिकाना हक के लिए अगले पांच साल में 428 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है।

वहीं सन टीवी के अधिकारी की मानें तो सन टीवी के मालिक के लिए इससे फायदे का सौदा उन्होंने कभी नहीं किया होगा। अधिकारी की मानें तो इससे पिछली बोली पुणे वॉरियर की टीम के लिए लगाई गयी थी। फ्रेंचाईजी को हर साल 170 करोड़ करोड़ भरने पड़े थे। लेकिन सन टीवी को तो यह सौदा इस से आधे से भी कम में पड़ गया। साल भर के हिसाब से सन टीवी को मात्र 42.8 करोड़ रुपए भरने पडेंगे।

इस सौदे पर मोदी ने बोर्ड और श्रीनिवासन दोनों को आड़े हाथो लिया है। उनका कहना है कि इंडिया सीमेंट और सन टीवी की कॉमन शेयर होल्डिंग होगी। इस सौदे के बाद अब सहारा भी नए टेंडर के आधार पर बातचीत के द्वारा अपना अनुबंध आगे बढ़ाएगी।

सन टीवी ने खरीदी हैदराबाद की आईपीएल टीम

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

25 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.