22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

कोलंबो टेस्टः समरवीरा ने श्रीलंका को फॉलोऑन से बचाया

27 नवम्बर 2012
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

कोलंबो।
थिलन समरवीरा ने नाबाद 76 रन की साहसिक पारी खेलते हुए श्रीलंका को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन फॉलोऑन से बचा लिया।

श्रीलंका ने खराब रोशनी के कारण मैच निर्धारित समय से पहले समाप्त किए जाने तक छह विकेट खोकर 225 रन बना लिये थे। श्रीलंका न्यूजीलैंड के पहली पारी के 412 रन के स्कोर से अब भी 187 रन पीछे हैं जबकि उसके पास चार विकेट शेष हैं।

श्रीलंका कल के तीन विकेट पर 43 रन से आगे खेलते हुए अपने छह विकेट 128 रन पर गंवाने के बाद गहरे संकट में नजर आ रहा था, लेकिन समरवीरा ने ऑफ स्पिनर सूरज रणदीव (नाबाद 34) के साथ सातवें विकेट की अविजित साझेदारी में 97 रन जोड़कर श्रीलंका को फॉलोऑन से बचा लिया।

समरवीरा 156 गेंदों में पांच चौकों के सहारे 76 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि रणदीव 102 गेंदों में दो चौकों की मदद से 34 रन बनाकर उनका मजबूती से साथ दे रहे हैं। श्रीलंका ने इससे पहले थरंगा परनविताना, एंजेलो मैथ्यूज और प्रसन्ना जयवर्द्धने के विकेट गंवाए थे।

परनविताना नौ रन से आगे खेलते हुए 40 रन बनाकर आउट हुए जबकि मैथ्यूज अपने 20 रन में 27 रन का इजाफा कर 45 रन में पवेलियन लौटे थे। प्रसन्ना ने 12 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज टिम साउदी ने 51 रन पर चार विकेट लिए।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.