24 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

कंगारु सकते में, अब कैसे खेलेंगे स्पिनरों को?

19 फरवरी 2013
cricketnext.com

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दिल्ली।भारत दौरे पर आने के बाद भारतीय स्पिनर को आक्रमक होकर खेलने का बयान देने वाले कंगारु बल्लेबाज अब दो अभ्यास मैचों के बाद में खुद को स्पिन के सामने असहाय मान रहे हैं। दोनों ही अभ्यास मैच में कंगारु टीम स्पिनरों के सामने नाचती नजर आयी।अब कंगारुओं के पास में यह समस्या सुलझाने के लिए कुछ ही दिनों का समय बचा है।

12 फरवरी को बोर्ड एकादश से खेले गए पहले अभ्यास मैच में कंगारु की पहली पारी महज 241 रनों पर सिमट गयी।इसमें से 7 बल्लेबाज बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज परवेज रसूल ने लिए थे।

उसके बाद 16 फरवरी को खेले गए दूसरे मैच में लगा कि कंगारुओं की टीम स्पिन के विरुद्ध स्थिरता दिखाएगी। पर ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी इस बार भी 300 का आंकडा नहीं छू पायी। कंगारु टीम 235 रन बनाकर आउट हो गयी और वह फॉलोआन करने के लिए मजबूर हो गयी।

इस बार भी दो स्पिनर ने मिलकर कंगारु टीम को घुटने पर बैठा दिया। दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज जलज सक्सेना और बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज आर वी ध्रुव ने मिलकर कुल 9 विकेट चटकाए। आर वी ध्रुव ने 51 रन देकर 5 विकेट चटके और जलज सक्सेना ने 61 रन देकर 4 विकेट लिए।

अब चेन्नई में होने वाले टेस्ट मैच में कंगारु टीम को प्रज्ञान ओझा,हरभजन सिहं जैसे अनुभवी गेंदबाज़ो से आर पार होना पड़ेगा। यही नहीं पुराना रिकॉर्ड देखें तो कंगारु सहवाग,सचिन की फिरकी से भी परेशान रहा है। दूसरी ओर भारतीय टीम में रविन्द्र जडेजा बाएं हाथ की धीमी गेंदबाजी करती है।

 

टीम इंडिया और कंगारुओँ में छिड़ गया वाक युद्ध

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.