04 जनवरी 2013
आईबीएन- 7
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। पाकिस्तान से कोलकाता में दूसरे वनडे में करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया के चाल, चरित्र और चेहरे पर सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी से लेकर क्रिकेट के दिग्गज खासे नाराज हैं। लेकिन इस बीच एक सबसे बड़ा सवाल उभर कर ये आ रहा कि आखिर टीम इंडिया को किसकी नजर लग गई? बल्लेबाजी, गेंदबाजी से लेकर फील्डिंग के तरीकों पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर तीन साल पहले वाले वीरू, गंभीर और रणनीति में माहिर कप्तान धोनी को क्या हो गया है, क्या इसके लिए आपसी तालमेल जिम्मेदार है या फिर टीम में गुटबाजी हावी हो गई है। गाहे-बगाहे टीम में गुटबाजी की खबरें आते रहती थी, लेकिन हालिया प्रदर्शन ने इसको और प्रबल कर दिया है।
वीरू-गंभीर एक गुट, धोनी-रैना दूसरा
टीम इंडिया में दो गुट की खबरें हैं। सहवाग, गंभीर और युवराज एक गुट में हैं तो दूसरे धोनी और रैना जैसे क्रिकेटर। आरोप लग रहे हैं कि एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए ये मैदान पर अपनी पूरी ताकत नहीं लगाते हैं। इनके शॉट सेलेक्शन और आउट होने के तरीके पर सवालिया निशान लग रहे हैं, और इसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ रहा है। जो भी बीसीसीआई को जल्द ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक करना होगा, तभी फिर से भारत का क्रिकेट में डंका बज पाएगा।
पाकिस्तान सवा सेर साबित हुआ
पांच साल बाद भारत आई पाकिस्तानी टीम भारत के लिए सवा सेर साबित हुई। न तो मेजबान टीम पाकिस्तान के बल्लेबाजों को काबू कर पाई, ना ही मेहमान टीम के गेंदबाजों को खेल सकी। नतीजा, सीरीज 0-2 से गंवा दी।
बल्लेबाज फिर फ्लॉप
भारतीय गेंदबाजों ने प्रशंसनीय प्रदर्शन करते हुए एक समय 300 रनों के करीब जाती दिख रही पाकिस्तानी टीम को 250 रन के योग पर रोका था, लेकिन बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे। बल्लेबाजों की नाकामी के कारण भारतीय टीम 48 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 165 रन ही बना सकी। भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कप्तान धोनी ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। 42 रन पर पहला विकेट क्या गिरा। बल्लेबाज़ों ने आने-जाने का सिलसिला चेन्नई वनडे की तरह शुरू कर दिया। 10वें ओवर में पहला विकेट खोनी वाली टीम इंडिया ने 31वें ओवर पहुंचते-पहुंचते महज 61 रन जोड़ पाई और इस दौरान उन्होंने अपने 5 और विकेट को दिए।
‘मिस यूनिवर्स’ ने धोनी को दिया धोखा!
टीम इंडिया को अब ‘चांद’ चाहिए!
श्रीकांतः पूरी टीम इंडिया बदल दो
धोनी का पुराना बहाना, गंभीर-वीरू ने हराया सर!2nd ODI: लो, घर में धुले धोनी के धुरंधर
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











