24 मई 2012
अख्तर भारत-पाक शृंखला नहीं होने से निराश
06 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

लाहौर
। पाकिस्तान के पूर्व तूफानी गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष जका अशरफ को भारत पर बयान देने में सावधानी बरतनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अशरफ ने हाल में कहा था कि भारत जबर्दस्त फॉर्म में चल रही पाकिस्तान के साथ खेलने से डर रहा है क्योंकि उसे हार का खतरा है। भारत ने वर्ष 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद से पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय शृंखला नहीं खेली है।

सचिन आपके भगवान होंगे, मेरे नहीं- शोएब अख्तर

अख्तर ने एक स्थानीय न्यूज चैनल से कहा, निश्चित रूप से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध बहाल न होना निराशा पैदा करता है, लेकिन मुझे लगता है कि अशरफ का बयान कुछ ज्यादा तल्खीभरा था। पीसीबी अध्यक्ष के तौर पर उन्हें ऐसे बयान देने में सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अशरफ का मतलब यह था कि पाकिस्तान इस समय जिस तरह खेल रहा है वह दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकता है। सच्चाई यह है कि 1985 के बाद से हमने भारत के खिलाफ ज्यादा मैच जीते हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को कई प्रतिभावान खिलाड़ी दिए हैं।

अख्तर ने पिछले वर्ष भारतीय उपमहाद्वीप में हुए विश्वकप के दौरान संन्यास ले लिया था। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत और पाकिस्तान आपस में नहीं खेल रहे हैं जिससे क्रिकेट प्रशंसकों को दोनों देशों के दिग्गजों के बीच दिलचस्प मुकाबले से वंचित रहना पड़ रहा है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.