24 मई 2012
पेरिस ओपन: शारापोवा तीसरे दौर में
10 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

पेरिस।
विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त टेनिस सितारा रूस की मारिया शारापोवा दक्षिण अफ्रीका की चेनेली स्कीपीयर्स को 6-3, 6-1 से हराकर डब्ल्यूटीए पेरिस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल खेल चुकीं विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी शारापोवा ने स्वीकार किया कि पहले सेट की शुरुआत में उनका खेल स्तरीय नहीं रहा था और इसी कारण उन्होंने अपनी सर्विस गंवाई थी।

विश्व की 23वीं वरीयता प्राप्त इटली की रोबर्टा विंसी भी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रही हैं। विंसी ने 60वीं वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप को 6-4, 6-4 से पराजित किया।

दूसरे दौर में विंसी का सामना अमेरिका की बेथाने माटेक सैंड्स से होगा, जिन्होने पहले दौर में जर्मनी की क्रिस्टिना बारोइस को 7-6, 6-2 से हराया।

फ्रांस की एलिज कॉर्नेट को अपने पहले ही दौर के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। कॉर्नेट को चेक गणराज्य की स्टार खिलाड़ी क्लारा जोकोपालोवा ने 6-3, 6-1 से हराया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.