24 मई 2012
सानिया एकल और युगल के क्वार्टरफाइनल में
09 फरवरी 2012
वार्ता

पट्टाया।
भारतीय टेनिस सितारा सानिया मिर्जा ने दो लाख 20 हजार डॉलर के पट्टाया ओपन में एकल के साथ-साथ युगल के क्वार्टरफाइनल में भी प्रवेश कर लिया है।

गैर वरीयता प्राप्त सानिया ने एक और उलटफेर करते हुए ब्रिटेन की एनी कूथावोंग को गुरवार को लगातारा सेटों में 6-4, 7-5 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली। विश्व की 111वें नंबर की खिलाड़ी सानिया ने यह मुकाबला एक घंटे 40 मिनट में जीता।

कुथावोंग ने पहले दौर में दूसरी वरीय और विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा को हराया था, लेकिन सानिया के आगे उन्हें अपने हथियार डालने पड़े। सानिया ने दूसरे सेट के 11वें गेम में महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल कर ब्रिटिश खिलाड़ी का संघर्ष समाप्त कर दिया।

सानिया का क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे की क्वालीफायर सू वेई सी के साथ मुकाबला होगा जिन्होंने जापान की दिग्गज खिलाड़ी किमिक दाते क्रूम को 7-5, 6-0 से पराजित किया।

सानिया इस बीच अपनी ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार अनास्तासिया रोदियोनोवा के साथ युगल के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी हैं। शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया और रोदियोनोवा की जोड़ी ने फ्रांस की इरिना ब्रेमंड और कैरोलीन को 6-0, 6-2 से धो दिया।

सानिया और रोदियोनावा का क्वार्टरफाइनल में वरातचाया और वरन्या वोंगतीनचेई के साथ मुकाबला होगा।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.