24 मई 2012
सानिया शीर्ष 100 में लौटीं, सोमदेव को भी फायदा
13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की सोमवार को जारी ताजा विश्व वरीयता एकल रैंकिंग की शीर्ष-100 खिलाड़ियों में आ गई हैं। दूसरी ओर, पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की एकल रैंकिंग में सोमदेव देवबर्मन को भी फायदा हुआ है।

सानिया ने एकल क्रम में 14 पायदान की छलांग लगाई हैं और वह 111वें से 97वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने हाल में पट्टाया ओपन के एकल स्पर्धा में क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय किया था जिसका सीधा असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है। युगल में सानिया करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर विराजमान हैं।

देखें, पूनम पांडे ने कुछ यूं दी धोनी को बधाई

दूसरी ओर, सोमदेव देवबर्मन दो पायदान चढ़कर 122वें से 120वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 25 जुलाई, 2011 को करियर की सर्वश्रेष्ठ 62वें स्थान पर पहुंचने वाले सोमदेव इस समय कंधे की चोट से परेशान हैं। इसी वजह से उन्होंने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लिया था।

युगल वर्ग में लिएंडर पेस सातवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि महेश भूपति एक पायदान ऊपर चढ़कर 16वें से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहन बोपन्ना 11वें स्थान पर बने हुए हैं। युगल टीम रैंकिंग में पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की जोड़ी शीर्ष पर बनी हुई है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.