24 मई 2012
सहारा का क्रिकेट से मोहभंग, हॉकी पर उमड़ा प्यार
07 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
हितों के टकराव के कारण क्रिकेट से नाता तोड़ने के बाद सहारा इंडिया ने भारतीय हॉकी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पांच साल का स्पांसरशिप सम्बंधी करार जारी रखने का फैसला किया है। हॉकी इंडिया (एचआई) के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने आईएएनएस को बताया कि सहारा ने अपने स्पांसरशिप सम्बंधी करार का नवीकरण करते हुए महिला एवं पुरुष हॉकी के साथ-साथ जूनियर वर्गो के लिए पांच साल का करार करने का फैसला किया है।

बत्रा ने आईएएनएस से कहा, "हमने करार की नई राशि को लेकर अंतिम फैसला नहीं किया है लेकिन इस राशि में अच्छी-खासी बढ़त की गई है। हम जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।"

आईपीएल और सहारा में समझौता होने की उम्मीद

सहारा इंडिया के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि नए करार के तहत हॉकी इंडिया को 11 से 15 करोड़ सालाना मिल सकते हैं। इससे पहले के करार में सहारा हॉकी इंडिया को तीन करोड़ रुपये दिया करता था।

सहारा और हॉकी का रिश्ता बहुत पुराना है। वर्ष 2003 में सहारा ने पहली बार हॉकी को प्रायोजित किया था। उससे पहले कैस्ट्रोल हॉकी इंडिया का स्पांसर था। यह वह वक्त था जब भारतीय हॉकी महासंघ देश में हॉकी की देखरेख कर रहा था।

2003 में सहारा द्वारा किया गया करार आठ साल का था, जो 2011 में समाप्त हो गया। इसके बाद सहारा ने हॉकी इंडिया के साथ छह महीने का और करार किया, जो इस साल जनवरी में समाप्त हुआ।

नए करार के बाद भारत की महिला एवं पुरुष टीमें 18 से 26 फरवरी तक नेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले ओलम्पिक क्वालीफायर्स में सहारा के लोगो के साथ खेलती दिखेंगी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.