24 मई 2012
‘तीसरा’ के बाद अजमल के बयान से उठा बवाल
08 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

दुबई।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में रहस्मय गेंद 'तीसरा' को लेकर सुर्खियों में आये पाकिस्तानी ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने अपने एक्शन संबंधी विवादास्पद बयान देकर नया बवाल खड़ा कर दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के मुताबिक किसी भी गेंदबाज को गेंद फेंकते समय अपने हाथ को अधिकतम 15 डिग्री के कोण पर मोड़ने की अनुमति है, लेकिन अजमल ने अपने तीसरा के बारे में यह कहकर विवाद पैदा कर दिया है कि उन्होंने 23.5 डिग्री तक हाथ मोड़ने की अनुमति आईसीसी से ली हुई है।

पाक की क्लीन स्वीप का फायदा सचिन को, शीर्ष 10 में लौटे

आईसीसी ने तुरंत ही अजमल के इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि इस मामले में जरूर कहीं गलतफहमी हुई है। किसी खिलाड़ी विशेष को छूट देने का कोई मतलब नहीं बनता है।

अजमल ने जहां बीबीसी से बातचीत में आईसीसी से मिली विशेष अनुमति का जिक्र किया वहीं उन्होंने पाकिस्तानी चैनल 'एआरवाई न्यूज' से बातचीत में दावा किया कि फिलहाल कोई भी उनकी इस रहस्मय गेंद को पकड़ नहीं पाएगा और इसका राज वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय शृंखला के समापन के बाद खोलेंगे।

टेस्ट शृंखला में 24 विकेट लेकर मैन आफ द सीरीज रहे अजमल ने कहा, कुछ वर्ष पहले दुर्घटना में मेरा हाथ क्षतिग्रस्त होने के कारण आईसीसी ने मुझे 23.5 डिग्री तक हाथ मोड़ने की अनुमति दी और मेरी शैली को इस विश्व संस्था से स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं आईसीसी के एक प्रवक्ता ने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है। याद रखना चाहिए कि अजमल की मातृभाषा नहीं है। इस कारण शायद अंग्रेजी बोलते हुए उनकी जुबान फिसल हो गयी होगी।

दूसरी तरफ अजमल ने एआरवाई से कहा, मैंने पूरी शृंखला में तीसरा फेंकी, लेकिन कोई भांप नहीं पाया कि किस कारण यह गेंद ज्यादा खतरनाक हो रही है। उन्होंने कहा, आने वाले एकदिवसीय शृंखला तक यह सभी के लिए चुनौती है कि इस गेंद का राज मालूम किया जाए। एकदिवसीय शृंखला के बाद मैं खुद इस बात का खुलासा करुंगा कि तीसरा में क्या खास है?

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.