02 फरवरी 2013
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
अहमदाबाद। अपने बल्ले से दुनिया के धुरंधर गेंदबाजों के छक्के छुडाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कैसविले गोल्फ एंड कंट्री क्लब में गोल्फ में हाथ आजमाए और उनका कहना है कि वह भविष्य में किसी समय गोल्फ सकते है। एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके और हाल ही में मुंबई के रणजी चैपियन बनने के बाद कैसविले गोल्फ क्लब पहुंचे और उन्होंने गोल्फ कोर्स का दौरा कर खिलाड़ियो से मुलाकात की। सचिन की मौजूदगी से न केवल खिलाड़ी बल्कि प्रशंसक, अधिकारी और कैसविले के सदस्य जैसे सम्मोहित हो गए।
मास्टर ब्लास्टर ने भी गोल्फ खेलने का आनंद उठाया। सचिन ने शिव कपूर, गगनजीत भुल्लर, रिच बीम, राहिल गंगजी और रिस डेविस जैसे दिग्गजों गोल्फरों के साथ ड्राइविंग और पटिंग पर हाथ आजमाया। सचिन ने कहा, मै कई गोल्फ कोर्स जा चुका हूं और मैंने कभी-कभार ड्राइविंग रेज मे भी कोशिश की है, लेकिन एक चलते टूर्नामेंट के दौरान किसी गोल्फ कोर्स मे जाना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव है। यह गोल्फ कोर्स निश्चित ही बेहद शानदार है।
यह पूछने पर कि भविष्य मे कभी वह गोल्फ को गंभीरता से लेंगे? सचिन ने बड़ी साफगोई से कहा, मै रैकेट खेलों को पसंद करता हूं लेकिन कभी गोल्फ नहीं खेल पाया हूं। मेरा फोकस क्रिकेट पर ही है। हां, यह जरूर है कि मैं भविष्य में कभी गोल्फ खेल सकता हूं। सचिन ने ड्राइविंग रेज में 25 से 30 गेंदों पर प्रहार किए, लेकिन एक बार भी वह चूके नहीं। उन्होने कहा, मुझे कुछ शॉटो की आवाज सुनकर मजा आया। सचिन के साथ पूर्व भारतीय स्पिनर राहुल सांघवी ने भी कुछ शॉट आजमाए। सचिन के कुछ शॉट 200 से 250 गज तक गए। थोड़ा लय में आने पर उन्होंने 300 गज को भी छू लिया। मास्टर ब्लास्टर ने बाद में अपने टीम साथियों शिव कपूर और गगनजीत भुल्लर के साथ एक पटिंग स्पर्धा में हिस्सा लिया। उनके मुकाबले बीम, गंगजी और डेविस की टीम थी। कैसविले गोल्फ लिविंग ने सचिन के चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए एक लाख रुपए का चेक दिया।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- उन्होंने कहा कि इससे न तो ख्वाजा साहब खुश होने वाले हैं और न ही मुसलमान।
- चीन के पीएम का भारत दौरा, उठ सकता है घुसपैठ का मुद्दा
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- उत्तर प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
- राजपक्षे शांति के लिए विदेशी ताकतों से लड़ेंगे
- गेहूं की खरीद में पिछड़ा पंजाब, हरियाणा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- ये क्या, हजार खिलाड़ियों में भी शामिल होने लायक नहीं हैं बेकहम
- सीए कर रहा वॉर्नर के ट्विटर खाते की जांच
- गिली ने हासिल किया करियर का पहला विकेट
- Fixing: श्रीसंत का लैपटॉप, मोबाइल जब्त, खुलेंगे कई राज
- कूपर संग अपने रिश्ते से खुश हैं वाटरहाऊस
- फिक्सिंग से मना करने पर क्रिकेटर्स को D कंपनी की धमकी
- देखने को बहुत कुछ है नवाबों के शहर में
- अभय देओल कैमरा लेकर करेंगे औरतों का पीछा!
- बीबर और साइरस साथ-साथ!
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











