facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई/मेलबर्न। टेस्ट इतिहास के दो सबसे सफल बल्लेबाजों भारत के सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के खराब दौर से गुजरने के बावजूद उनके देश के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने उनपर भरोसा जताते हुए अगले मैचों के लिए उन्हें टीम में बरकरार रखा है।
टेस्ट क्रिकेट में 192 टेस्टों में 54.60 के औसत से 15562 रन बना चुके सचिन और 167 टेस्टों में 52.21 के औसत से 13366 रन बना चुके ऑस्ट्रेलिया के पोंटिंग अपनी लगातार चल रही खराब फॉर्म के कारण आलोचकों के निशाने पर बने हुए हैं और अपने देशों की मौजूदा सीरीज में दोनों ही दिग्गज बल्लेबाज अपनी प्रतिष्ठा से कोसों दूर दिखाई दे रहे हैं।
विश्व रिकॉर्ड 51 शतक बना चुके सचिन ने पिछली दस पारियों में 15.3 के बेहद मामूली औसत से मात्र 153 रन बनाए हैं और इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्टों की तीन पारियों में उनके बल्ले से 13, 8 और 8 के स्कोर निकले हैं।
दूसरी ओर 41 शतक अपने नाम रखने वाले पोंटिंग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्रिसबेन और एडिलेड में तीन पारियों में शून्य, 4 और 16 रनों की बेहद खराब पारियां खेली हैं। पोंटिंग ने पिछली 10 पारियों में 22.6 के औसत से 226 रन बनाए हैं जो सचिन से थोड़ा बेहतर प्रदर्शन है, लेकिन पोंटिंग के प्रदर्शन को लेकर ऑस्ट्रेलिया में लगातार सवाल उठ रहे हैं।
39 वर्षीय सचिन ने इस वर्ष अपना 100वां अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने के बाद कहा था, जब आप अपने चरम फॉर्म पर हों तो आपको देश की सेवा करनी चाहिए न कि संन्यास ले लेना चाहिए। जब मुझे लगेगा कि मैं देश की सेवा नहीं कर पा रहा हूं तो मैं संन्यास ले लूंगा। सचिन अपने फॉर्म के बारे में क्या सोच रहे हैं यह वही बेहतर जानते हैं, लेकिन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के फैसले के बाद माना जा सकता है कि उनका सचिन पर भरोसा कायम है। मगर चयनकर्ताओं ने केवल कोलकाता टेस्ट के लिए टीम चुनकर यह संकेत दिया है कि नागपुर के आखिरी टेस्ट के लिए टीम चुने जाने के समय कुछ बदलाव भी हो सकता है। यह सबकुछ कोलकाता में 5 दिसम्बर से होने वाले तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।
19 दिसम्बर को 38 वर्ष के होने जा रहे पोंटिंग अपने प्रदर्शन को लेकर खासे निराश हैं। पोंटिग ने कहा, मेरे लिए इस सीरीज की शुरूआत काफी खराब रही है। मुझे लग रहा था कि मैं इसमें अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं, लेकिन मेरा प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक रहा है। मुझे रन बनाने की जरूरत है। अगर मेरा प्रदर्शन अच्छा होगा और मैं अधिक स्कोर बनाऊंगा तभी मेरा चयन संभव है। लेकिन अगर ऐसा नहीं होगा तो मैं किसी अन्य युवा खिलाड़ी के लिए रास्ता बना दूंगा।
पोंटिंग ने यह तो कह दिया है कि उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता है तो वह युवा खिलाड़ी के लिए रास्ता बना देंगे, लेकिन सचिन अभी ऐसा कुछ स्पष्ट नहीं कह पा रहे हैं। हालांकि सचिन ने टेस्ट सीरीज से पहले यह जरूर कहा था कि वह नवम्बर में अपने भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
- मप्र में कन्या अभिभावक पेंशन योजना शुरू
- IN.COM Poll: पाठक बोले, BCCI चीफ श्रीनिवासन इस्तीफा दो
- मप्र में सुबह से लू का असर शुरू
- दिल्ली में और बढ़ेगा तापमान
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- उप्र में झुलसाने वाली गर्मी, पारा 47 के ऊपर
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- फिल्म समीक्षा: ‘इश्क इन पेरिस’ से नहीं होगा इश्क
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- सोना खरीद लो, अभी सस्ता है फिर महंगा हो जाएगा
- देखें, नैनो से अलग है बजाज की ‘क्वाड्रीसाइकिल’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
- ‘आयकर डिपार्टमेंट’ में नौकरी चाहिए, जगह निकली है!
- दिल्ली@46: संभल जाओ अभी और बढ़ेगी गर्मी
- मप्र में कन्या अभिभावक पेंशन योजना शुरू
- IN.COM Poll: पाठक बोले, BCCI चीफ श्रीनिवासन इस्तीफा दो
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार












