24 मई 2012
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने गिग्स का करार बढ़ाया
11 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

लंदन।
इंग्लिश प्रीमियर लीग चैम्पियन फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने अपने दिग्गज मिडफील्डर रेयान गिग्स का करार एक साल के लिए बढ़ा दिया है। गिग्स अब 2012-13 सत्र के अंत तक क्लब के साथ बने रहेंगे।

वेबसाइट 'यूरो स्पोर्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक क्लब ने 38 वर्षीय गिग्स का करार बढ़ाते हुए उन्हें लगातार 22वें सत्र में अपने साथ खेलने का मौका दिया है। गिग्स ने क्लब के लिए पहला मैच 1991 में खेला था।

विश्व फुटबॉल के सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में से एक गिग्स ने क्लब के लिए कुल 898 मैच खेले हैं। इस दौरान क्लब ने दो चैम्पियंस लीग और 12 लीग खिताब जीते हैं।

करार के नवीकरण के बाद गिग्स ने कहा, "मैं जब पहली बार क्लब के साथ करार किया था, तब मैंने यह बिल्कुल नहीं सोचा था कि मैं इतने समय तक क्लब के लिए खेल सकूंगा। मैं अपनी उपलब्धि से खुश हूं और क्लब की बेहतरी के लिए खेलता रहूंगा।"

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.