24 मई 2012
रोहन गावस्कर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लिया
08 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

मुम्बई।
भारतीय क्रिकेट टीम के महान सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर के पुत्र रोहन गावस्कर ने बुधवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया। रोहन भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं। एक खेल वेबसाइट ने इसकी पुष्टि की है। बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के गेंदबाज रोहन ने 2009 में अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेला था। उसके बाद उन्होंने कमेंट्री को अपना पेशा बना लिया।

रोहन ने भारत के लिए कुल 11 एकदिवसीय मैच खेले, जिनमें उनके बल्ले से 151 रन निकले। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। रोहन ने 2003-04 में आस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय शृंखला के दौरान अपना पहला मैच खेला था।

इसके बाद 2004 आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए उनका चयन हुआ था लेकिन इसके बाद वह फिर कभी टीम में जगह नहीं पा सके। रोहन ने बंगाल के लिए प्रथम श्रेणी मैच खेले और 75 मैचों में 5073 रन बनाए।

इसके बाद वह बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) से जुड़ गए। आईसीएल के खत्म होने के बाद रोहन एक बार फिर मुख्यधारा में लौटे और फिर इंडियन प्रीमियर लीग के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

24 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 56 का!
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
देखें, नीतीश के काफिले पर पथराव पर लालू क्या बोले
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.