facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटरों में से एक और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग ने अपने 17 वर्ष के शानदार और अविश्वसनीय क्रिकेट करियर पर विराम लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में अपना अंतिम टेस्ट खेलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में सर डॉन ब्रैडमैन के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले और 168 टेस्टों में 13378 रनों के साथ टेस्ट इतिहास के सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज पोंटिंग ने हाल ही में बड़े भावुक शब्दों में एक संवाददाता सम्मेलन में अपने संन्यास की घोषणा की थी।
पोंटिंग पर्थ में जब अपने करियर का अंतिम मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे तो विपक्षी टीम के खिलाड़ियों ने भी उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। इसके बाद मैदान में बैठे सभी लोगों ने पोंटिंग के लिए तालियां बजाई और उनके प्रति अपना प्यार प्रकट किया।
अपने आखिरी मैच मे महज आठ रन बनाकर आउट होने के बावजूद पोंटिंग के चेहरे पर संतोषजनक मुस्कान दिखाई दे रही थी और मैदान से जाते समय आखिरी बार उन्होंने अपना बल्ला उठाकर स्टेडियम में बैठे लोगों के प्रति उन्होंने अपना आभार प्रकट किया।
17 वर्ष के अपने शानदार करियर में ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 में एकदिवसीय विश्व चैंपियन बनाने वाले पोंटिंग ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा था कि पर्थ उनका आखिरी टेस्ट होगा। उन्होंने कहा था कि इस फ्सैले पर उन्होंने लंबे समय तक विचार मंथन किया और सीरीज में अब तक के अपने प्रदर्शन को देखते हुए ही इस पर मुहर लगाई।
दुनिया के धुरंधर बल्लेबाजों में शुमार और सफलतम कप्तानों में से एक पोंटिंग लगातार अपने खराब प्रदर्शन के कारण आलोचकों के निशाने पर आ गए थे। पोंटिंग ने इस सीरीज में अपनी पारियों में 0, 4, 16 और 8 के स्कोर बनाए। लंबे समय से ऑउट ऑफ फॉर्म रहने के कारण उनपर संन्यास का फ्सैला लेने के दबाव बढ़ता जा रहा था।
पिछले वर्ष फरवरी में एकदिवसीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पोंटिंग यह पहले ही कह चुके हैं कि उनका यह फैसला चयनकर्ताओं से प्रभावित नहीं है। उन्होंने कहा था, मैंने महसूस कर लिया था कि मैं अब उस स्थिति में नहीं हूं कि मैं अगले वर्ष आखिरी बार एशेज सीरीज में खेलने उतर सकूं। पोंटिंग ने यह भी कहा था कि वह पर्थ टेस्ट के समाप्त होने के बाद अपने करियर का अवलोकन करेंगे। इस टेस्ट में उतरने के साथ ही पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव वा के सर्वाधिक 168 टेस्ट खेलने के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली।
पोंटिंग ने अपना टेस्ट करियर 20 वर्ष की उम्र में वाका में श्रीलंका के खिलाफ शुरू किया था जिसमें उन्होंने 96 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने यह टेस्ट एक पारी और 36 रन से जीता था। यह एक संयोग ही है कि पूर्व कप्तान ने पर्थ से ही अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी और वह यहीं अपना आखिरी टेस्ट खेलकर अपने क्रिकेट करियर पर विराम भी लगा रहे हैं।
आखिरी टेस्ट में पोंटिंग का बल्ला खामोश
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- IN.COM Poll: 83% बोले, फिक्सिंग में फंसे बड़े-बड़े नामों को नहीं मिल पाएगी सजा
- इज्जत बचाने के लिए बेटी संग ट्रक से कूदी महिला, मौत
- उप्र में लू का कहर जारी, पारा 46 से अधिक
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- बिहार में मुखिया के पति की हत्या, 35 गिरफ्तार
- पाकिस्तान में गैस सिलेंडर फटा, 15 बच्चों की मौत
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल
- दिल्ली में एक और गर्म दिन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- PM पद की रेस से हटने को तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- लालू बोले, ‘नीतीसवा तो गणेश जी को दूध पिलाने वाली पार्टी की गोद में बैठा है’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, फिक्सिंग पर BCCI बनाएगी कड़ा कानून
- IPL Spot Fixing: ये हैं पब्लिक के मजेदार जोक्स-ट्वीट्स
- वीकेंड मैग़जीन:- राजनीति, स्पोर्ट्स, बॉलीवुड से अलग खबरें!
- देखें, कार-बाइक की दुनिया में क्या कुछ आया नया
- देखें, पाक में हिंदुओं के साथ क्या-क्या जुल्म होते हैं
- देखें, अफसर को लोगों ने कैसे पटक-पटक कर पीटा
- इतनी जल्दी हर लड़की के दिल में बस गया ये ‘स्टूडेंट’
- देखें, शाहरुख की दबंगई, छीन ली सलमान की आवाज़
- ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ में सल्लू-आमिर साथ-साथ
- देखें, सट्टेबाजी पर मयप्पन ने कैसे गुनाह कबूला
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार













