21 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

हेडलीः टेलर को नहीं लेना चाहिए था ब्रेक

06 फरवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर सर रिचर्ड हेडली ने कहा है कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद रॉस टेलर को विश्राम लेने के बजाय खेलना जारी रखना चाहिए था।   श्रीलंकाई दौरे पर न्यूजीलैंड के टेस्ट सीरीज में 1-1 से ड्रॉ के बाद टेलर को कप्तानी से हटा दिया गया था जिसे लेकर बड़े स्तर पर विवाद भी हुआ था। कप्तानी से हटाए जाने के बाद टेलर ने दक्षिण अफ्रीका दौरे से विश्राम लेने की बात कहकर टीम से अपना नाम वापस ले लिया था।

हालांकि हेडली ने कहा कि पूर्व कप्तान को इस स्थिति का सामना करना चाहिए था तथा टीम में अपना खेल जारी रखना चाहिए था। उन्होंने कहा, मुझे टेलर के विश्राम लेने के निर्णय पर हैरानी के साथ काफी दुख भी हुआ। यदि आप घोड़े से गिरते है तो आपको उस पर दोबारा बैठने का प्रयास करना चाहिए। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, टीम से बाहर रहना टेलर का निर्णय था लेकिन मेरा मानना है कि उनका निर्णय सही नहीं था क्योंकि जब उनकी टीम में वापसी होगी तो वह टेलर और अन्य खिलाड़ियों के लिए अलग सी स्थिति होगी।

उल्लेखनीय है कि इस लंबे चले विवाद के बाद शनिवार से इंग्लैड के खिलाफ शुरू होने जा रही टी-20 सीरीज के लिए टेलर की टीम मे वापसी हुई है।

वीरू के पेट में गड़बड़ी, भज्जी बने ‘इंडिया’ के कप्तान

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

21 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.