22 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

सचिन के गुरु बोले, मेरे चेले जैसा कोई नहीं

04 जनवरी 2013
वार्ता

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

मुंबई। क्रिकेट के लीजेंड सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर ने कहा है कि उनके शिष्य जैसा दूसरा कोई नहीं है और उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने का सही समय चुना था। द्रोणाचार्य अवॉर्डी आचरेकर ने यहां एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर कहा, सचिन ने लंबे समय से देश की सेवा की है। उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए जो समय चुना वह बिल्कुल सही समय था। हमें उम्मीद है कि वह अभी टेस्ट क्रिकेट के जरिए देश की सेवा करना जारी रखेंगे और अपने अनुभवों से युवा क्रिकेटरों का मार्गदर्शन करेंगे।

सचिन के गुरु ने कहा कि उनके शिष्य जैसा दूसरा कोई नहीं है। हालांकि वह अपने स्वास्थ्य के कारण मौजूदा क्रिकेटरों पर ज्यादा कुछ नहीं कर पाए, लेकिन वह इस बात से अभिभूत थे कि उनके शिष्य ने उनका नाम क्रिकेट इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा दिया है। मास्टर ब्लास्टर ने हाल ही में क्रिकेट के एकदिवसीय प्रारूप को अलविदा कह दिया था, लेकिन साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में खेलना जारी रखने का भी फैसला किया था। सचिन मौजूदा रणजी सत्र में अपनी मुंबई टीम के क्वार्टरफाइनल में पहुंच जाने के बाद अब इस मुकाबले में भी खेलने उतरेंगे।

मसूरी में इस समय छुट्टियां बिता रहे सचिन ने वनडे से संन्यास के बाद पहली बार बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में वापसी के लिए अपनी शुभकामनाएं दी थी।

भारत में सबसे सम्मानित क्रिकेट कोच समझे जाने वाले आचरेकर ने सचिन, विनोद कांबली और प्रवीण आमरे सहित कई खिलाड़ियों को मुंबई के शिवाजी पार्क में क्रिकेट का ककहरा सिखाया था। आचरेकर को क्रिकेट कोचिंग में उनके योगदान के लिए सर्वोच्च द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

टीम इंडिया को अब ‘चांद’ चाहिए!

2nd ODI: लो, घर में धुले धोनी के धुरंधर

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 7 वोट मिले

पाठकों की राय

22 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, मौसम विभाग का अनुमान गर्मी से बेहाल होगा देश
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे रेलवे घूसकांड छापे की खबर हुई लीक...
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर
देखें, कैसे बनाएं एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में आपका करियर


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.