04 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना मानते हैं कि दूसरे ट्वेंटी-20 मैच में अपने शानदार प्रदर्शन, खासकर क्षेत्ररक्षण की मदद से उनकी टीम ने यह संदेश दिया है कि वह एकदिवसीय मैचों में जोरदार प्रदर्शन करेगी। रैना ने त्रिकोणीय श्रृंखला के अंतर्गत रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर होने वाले एकदिवसीय मुकाबले की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा कि ट्वेंटी-20 की जीत उनकी टीम के लिए बदलाव की साक्षी बन सकती है।
रैना ने कहा, "जितने भी खिलाड़ी एकदिवसीय विशेषज्ञ के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं, वे युवा हैं। जब क्षेत्ररक्षण अच्छा होता है तो माहौल बनता है। ऐसे में मैदान में एक सकारात्मक ऊर्जा दिखाई देती है। इससे माहौल पूरी तरह बदल जाता है।"
"हमने शुक्रवार को ट्वेंटी-20 मुकाबले के दौरान यही देखा। हमारा क्षेत्ररक्षण बेहद अच्छा था। थ्रो पूरी तरह सटीक थे। हर किसी ने अपने स्तर के साथ न्याय किया। हमारी बल्लेबाजी भी स्तरीय रही। हम इस प्रदर्शन को आगे बनाए रखने की उम्मीद करेंगे।"
रैना ने कहा कि एकदिवसीय मैचोंे के परिणाम निश्चित तौर पर अलग होंगे। बकौल रैना, "एकदिवसीय क्रिकेट बिल्कुल भिन्न होता है। हम एक इकाई के तौर पर खेल रहे हैं और इसका फायदा 50 ओवर के खेल में जरूर मिलेगा। हमारे कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो एकदिवसीय विशेषज्ञ के तौर पर जाने-जाते हैं। ऐसे खिलाड़ी हमारे लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे।"

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- 60 बरस बाद मिस्र की जनता आज करेगी मतदान
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
आज के वीडियो
आदर्श घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्रियों शिंदे, देशमुख को समन
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.