07 जनवरी 2013
cricketnext.com
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
नई दिल्ली। पूर्व इंग्लिश विकेटकीपर पॉल निक्सन ने रविवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान के बल्लेबाजो पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि आखिरी मैच में 167 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाजो ने जानबूझ कर अपने विकेट गंवाए।अपने ट्वीट पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान यह मैच अपने हाथों ही गंवा रहा है। पाकिस्तान के आखिरी 6 विकेट 38 रन पर गिर गए जिसमें पॉवरप्ले पर 12 रनों में 2 विकेट शामिल हैं।
42 वर्षीय पॉल ने अपने कमेंट में यह भी लिखा कि यह मैच नहीं मजाक बन गया है। मो. हफीज के बारे में वह बोले कि क्या लेग स्लिप पर खिलाड़ी तैनात होने के बाद बल्लेबाज स्वीप शॉट खेलता है? संभवत हफीज को किसी बुकी ने यह शॉट खेलने का बोला है। इससे पहले कप्तान मिस्बाह उल हक भी लेग स्लिप पर कैच थमा बैठे थे।वहीं निक्सन का यह भी दावा है कि पाकिस्तान यह सीरीज पहले ही जीत चुकी है तो इस मैच को फिक्स करने के लिए उनके किसी खिलाड़ी पर कोई सवाल नहीं उठेगा। गौरतलब है कि भारत के 167 के स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 157 रनों पर आउट हो गयी।
पाक पर पहले भी लगे हैं फिक्सिंग के आरोप
यह पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तान पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। ज्ञातव्य है कि पाकिस्तान क्रिकेट को हिला देने वाले स्पॉट फिक्सिंग कांड के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने तत्कालीन कप्तान सलमान बट्ट पर 10 वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया था। जबकि तेज गेंदबाज मो.आसिफ और मो.आमिर पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। वहीं टीम में खेल रहे विकेटकीपर पर कमरान अकमल पर ऑस्ट्रेलिआ दौरे पर छोड़े गए कैच को भी आईसीसी ने फिक्सिंग की निगाह से देखा था।वहीं इसी साल पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के नियमों के तहत स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाया था और उनपर ईसीबी ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था।
भारत पाक मुकाबला यानि मैच फिक्स
भारत पाक के मुकबलो पह पहले भी फिक्सिंग का साया पहले भी मंडराया है। हाल ही में इंग्लैंड एक क्रिकेट लेखक ने दावा किया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच गत वर्ष मोहाली में खेला गया विश्वकप सेमीफाइनल फिक्स था और इस बात की जानकारी उसे एक सट्टेबाज से मिली थी। हॉकिंस ने कहा, मैंने यह मैच अपने एक दोस्त के साथ मिलकर देखा और मुझे बड़ी हैरानी हुई कि जो कुछ बताया गया था वही परिणाम निकला। भारत ने यह मैच जीता था।
167 रन बनाकर भी भारत जीता
भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 168 रनों की चुनौती रखी थी जिसका पीछा करते हुए पूरी पाकिस्तानी टीम 157 रन बनाकर ढेर हो गई।कप्तान मिस्बाह उल हक ने अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेली जबकि नासिर जमशेद ने 34 और उमर अकमल ने 25 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद हाफीज ने 21 रनों की पारी खेली
भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने तीन जबकि भुवनेश्वर कुमार और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट झटके। रवींद्र जडेजा व अपना पहला एकदिवसीय मैच खेलने वाले शमी अहमद ने एक विकेट हासिल किया।इससे पहले, भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की ओर से कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने एक बार फिर सबसे अधिक रन बनाए। सुरेश रैना ने 31 रनों का योगदान दिया जबकि रवींद्र जडेजा ने 27 रन बनाए।
कहीं अंपायर भी तो शामिल नहीं
कल के मैच में पाकिस्तान टीम के दो इन फोर्म बल्लेबाज को अंपायर के गलत फैसलो का शिकार होना पड़ा। सीरीज में दो शतक लगा चुके नासिर जमशेद को अंपायर ने पगबाधा आउट दे दिया जबकि फैसला करना इतना आसान नहीं था। रीप्ले के मुताबिक गेंद उनके ग्लब्स से लगी थी। वहीं इंशात शर्मा की एक गेंद शोएब मलिक के पैड पर लगी और अंपायर बिली बाउडन ने अपनी उंगली उठा दी। रीप्ले में यह दिख रहा था कि शोएब का पैड ऑफ स्टंप से बाहर था।
ब्रिटिश लेखक, भारत-पाक सेमीफाइनल फिक्स था
3rd ODI: भारत ने पाक को 10 रनों से पीटा
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











