23 मई 2013

न्यूजलैटर सब्सक्राइब करें

CLOSE

Sign Up

क्या पाक हॉकी लीग के लिए भारत भेजेगा अपने खिलाड़ी?

10 जनवरी 2013
ibnlive.com   

facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?

नई दि्ल्ली।वीसा मिलने में देरी हो जाने के कारण हॉकी इंडिया लीग में भाग ले रहे नौ पाकिस्तानी खिलाड़ी अभी तक  भारत नहीं आ पाए हैं। हॉकी इंडिया लीग शुरु होने में अब महज चार दिन का ही वक्त बाकी रह गया है।पाकिस्तानी खिलाड़ियों को बुधवार शाम तक भारत पहुंचना था पर वीसा मिलने से हूई देरी के कारण वह अपने पहुंच नहीं पाए। हांलाकि हॉकी इंडिया ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

हॉकी इंडिया के इस रवैये पर एक ऑर्गनाइजर ने आशचर्य वय्क्त करते हुए कहा है कि ग्रह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय ने सोमवार को हरी झंडी दे दी थी और पाक खिलाड़ियो को बुधवार तक यंहा होना चाहिए था।

हाल ही में पुंछ में भारत के दो जवानों की हत्या का आरोप पाकिस्तानी सैनिकों पर लगा था। भारत और पाकिस्तान की सरकार इस मुद्दे को लेकर काफी कड़क रुख अपना चुकी है। एक अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या इस कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियो को घर में रोका गया है तो अधिकारी ने जवाब दिया कि इसका पता गुरुवार को ही लग पाएगा।

पाकिस्तान के नौ खिलाड़ी मो. रिजवान जूनियर, मो. रिजवान सिनियर, सइद काशिफ शाह , शाफक्त रसूल, मो. इरफान, महमूद तोशिक, महमूद रशीद, फरीद अहमद और इमरान बट को अपनी टीम को 7 और 9 जनवरी तक अपनी टीम को रिपोर्ट करना था।

हांलाकि हॉकी इंडिया से जुडे एक सूत्र के मुताबिक पाकिस्तानी खिलाड़ी हॉकी इंडिया लीग में जरूर भाग लेंगे और शुक्रवार तक अपनी टीम को रिपोर्ट करेंगे।

 

हीरो ग्रुप बोला हम देंगे हाकी का साथ


यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2013

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
अनिल कपूर के बेटे को नहीं आना फिल्मों में!
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
बॉलीवुड की राह पर चल पड़े सुरस्टार महेश बाबू
देखें, उधर विंदू फंसे पड़े हैं इधर राजू कॉमेडी कर रहे हैं
देखें, उधर विंदू फंसे पड़े हैं इधर राजू कॉमेडी कर रहे हैं


ख़बरें

सबसे ज्यादा पाठकों की राय

बाक़ी


Live TV | Stock Market India | IBNLive News | Cricket News | In.com | Latest Movie Songs |Latest Videos |Play Online Games | Rss Feed | हमारे बारे में  |   हमारा पता  |  हमें बताइए  |  विज्ञापन  |  अस्वीकरण  |  गोपनीयता  |  शर्तें  |  साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.