कोलकाता।शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के निहायत गैर जिम्मेदाराना और शर्मनाक प्रदर्शन से भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यहां ईडन गार्डेन में दूसरे एकदिवसीय मैच में 85 रन की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली और पांच साल बाद भारत दौरे को अपने लिए यादगार बना लिया।
जडेजा की मेहनत पर बल्लेबाजों ने पानी फेरा
भारतीय गेंदबाजों रवीन्द्र जडेजा और ईशांत शर्मा ने तीन-तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को ओपनर नासिर जमशेद (106) के लगातार दूसरे शतक के बावजूद 48.3 ओवर में 250 रन पर निपटा दिया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर पाकिस्तानी तेज और स्पिन आक्रमण के सामने घुटने टेक गए।
ईडन पर पाक का अजेय रिकॉर्ड बरकरार
भारतीय टीम 48 ओवर में 165 रन पर सिमट गयी और पाकिस्तान ने इस तरह ईडन गार्डेन में भारत के खिलाफ अपना अपराजेय रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए चौथा मैच भी जीत लिया।
धोनी का एकतरफा संघर्ष
कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने एकतरफा संघर्ष करते हुए 89 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 54 रन बनाए, लेकिन चोटी के बल्लेबाजों के गैर जिम्मेदाराना प्रदर्शन ने टीम इंडिया को देश के सामने फिर शर्मसार कर दिया। ओपनर गौतम गंभीर 11, वीरेन्द्र सहवाग 31, विराट कोहली 6, युवराज सिंह 9 और सुरेश रैना 18 रन बनाकर आउट हुए।
इस शर्मनाक प्रदर्शन ने एक बार फिर शीर्ष भारतीय क्रम की स्तरीय गेंदबाजी के सामने कलई खोल कर दी है। तेज गेंदबाजों जुनैद खान और उमर गुल ने भारत के शीर्ष क्रम को ध्वस्त किया जबकि ऑफ स्पिनर सईद अजमल ने निचले क्रम को निपटा दिया।
अच्छी शुरुआत के बाद टीम बिखरी
भारत को हालांकि सहवाग और गंभीर ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 42 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दी, लेकिन दोनों बल्लेबाज इस दौरान बराबर संघर्ष करते रहे। गंभीर आखिर 11 रन बनाने के बाद जुनैद की गेंद को स्टंप्स पर खेल गए। विराट कोहली फिर फ्लॉप रहे और जुनैद की गेंद को लेग साइड में खेलने की कोशिश में विकेटकीपर कामरान अकमल को कैच थमा बैठे।
गुल ने सहवाग को पगबाधा किया। क्रीज पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रहे सहवाग ने 43 गेंदों की पारी में तीन चौकों की मदद से 31 रन बनाए। युवराज ने गुल की उठती गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमाया। रैना ऑफ स्पिनर मोहम्मद हफीज की गेंद पर स्टंप हो गए। भारत के पांच बल्लेबाज 95 रन तक पवेलियन लौट चुके थे।
रविचंद्रन अश्विन तीन रन बनाकर शोएब मलिक की गेंद पर स्टंप हो गए। अजमल ने एक ही ओवर में जडेजा (13) को जुनैद के हाथों कैच कराया और फिर भुवनेश्वर कुमार और अशोक डिंडा को शून्य पर पगबाधा कर दिया। भारत का स्कोर छह विकेट पर 131 रन से अचानक ही नौ विकेट पर 132 रन हो गया।
धोनी ने दिखाया टिकने का जज्बा
धोनी ने विकेट पर टिके रहकर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को यह दिखाया कि टिकने का जज्बा क्या होता है। उन्होंने पाकिस्तान की जीत के इंतजार को लंबा किया। जुनैद ने आखिर ईशांत (2) को बोल्ड कर भारतीय पारी 48 ओवर में 165 रन पर समेट दी। इस जीत के साथ ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया।
पाकिस्तान की तरफ से अजमल ने 20 रन पर तीन विकेट, जुनैद ने 39 रन पर तीन विकेट, गुल ने 24 रन पर दो विकेट, हफीज ने 29 रन पर एक विकेट और मलिक ने तीन रन पर एक विकेट लिया।
इससे पहले जडेजा (41 रन पर तीन विकेट) और ईशांत (34 रन पर तीन विकेट) की सधी हुई गेंदबाजी से भारत ने पाकिस्तान पर अंकुश लगाते हुए उसे 250 के स्कोर पर थाम लिया था, लेकिन बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
जडेजा की स्पिन ने पलट दिया कोलकाता मैच
पाकिस्तानी टीम नासिर जमशेद (106) के सीरीज के लगातार दूसरे शतक और मोहम्मद हफीज (76) के साथ उनकी 141 रन की बड़ी ओपनिंग साझेदारी की मदद से बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर नजर आ रही थी, लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने इन दोनों बल्लेबाजों सहित तीन विकेट लेकर पाकिस्तानी टीम पर अंकुश लगाया और ईशांत ने स्लाग ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 48.3 ओवरों में 250 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान का यही स्कोर भारत के लिए अंततः बड़ा साबित हुआ।
ईशांत ने 49वें ओवर में तीन गेंदों में उमर गुल और मोहम्मद इरफान को बोल्ड कर दिया। ईशांत ने 34 रन पर तीन विकेट लिए। एक समय पाकिस्तानी टीम 300 से ज्यादा स्कोर की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही थी, लेकिन मध्य ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।
पाकिस्तान ने एक समय 24वें ओवर तक बिना कोई विकेट खोए 141 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद उसने 109 रन के अंतराल में अपने सभी दस विकेट गंवा दिए। भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और सुरेश रैना को एक-एक विकेट मिला।
भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला
भारतीय कप्तान धोनी ने ईडन गार्डेन में टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पाकिस्तान की फॉर्म में चल रही ओपनिंग जोड़ी ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली। फॉर्म में चल रहे जमशेद ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का सिलसिला जारी रखते हुए सीरीज का दूसरा और अपना तीसरा शतक बनाया।
जडेजा ने तोड़ी साझेदारी
जमशेद के तीनों शतक भारत के खिलाफ बने। जमशेद ने गत वर्ष मार्च में भारत के खिलाफ ढाका में 112 रन और चेन्नई में पहले वनडे में नाबाद 101 रन बनाए थे। जडेजा ने 24वें ओवर में हफीज को बोल्ड कर खतरनाक होती इस साझेदारी को तोड़ा। हफीज ने 74 गेंदों में दस चौकों की मदद से 76 रन बनाए। हफीज का यह विकेट 141 के स्कोर पर गिरा।
इसके चार रन बाद अजहर अली (2) वीरेन्द्र सहवाग के थ्रो पर रन आउट हो गए। यूनुस खान दस रन बनाकर सुरेश रैना की गेंद पर पगबाधा हुए। कप्तान मिस्बाह-उल-हक (2) को अश्विन ने पगबाधा कर दिया। पाकिस्तान की पारी लगातार विकेट गिरने से दबाव में आ चुकी थी जिसके बाद उसके बल्लेबाज रन गति को तेज नहीं कर पाए।
जमशेद अपना शतक पूरा करने के बाद रन गति तेज करने के चक्कर में जडेजा की गेंद पर धोनी से स्टंप हो गए। जमशेद ने 124 गेंदों में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। कामरान अकमल (शून्य) का जडेजा ने शिकार किया। पूर्व कप्तान शोएब मलिक 24 रन बनाकर 47वें ओवर में ईशांत का पहला शिकार बने।
सईद अजमल (6) भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सहवाग को कैच थमा बैठे जबकि 49वें ओवर में ईशांत ने तीन गेंदों में गुल (17) और इरफान (शून्य) को बोल्ड कर पाकिस्तान की पारी समेट दी। भारत ने दूसरे हाफ में जबर्दस्त वापसी की। जडेजा के 41 रन पर तीन विकेट और ईशांत के 34 रन पर तीन विकेट के अलावा भुवनेश्वर ने 61 रन पर एक विकेट, अश्विन ने 49 रन पर एक विकेट और रैना ने 13 रन पर एक विकेट लिया।
टीम-
भारतः वीरेन्द्र सहवाग, गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवीन्द्र जडेजा, महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), आर. अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा, अशोक डिंडा।
पाकिस्तानः नासिर जमशेद, मोहम्मद हफीज, अजहर अली, यूनिस खान, मिस्बाह-उल-हक (कप्तान), शोएब मलिक, कामरान अकमल (विकेटकीपर), जुनैद खान, उमर गुल, सईद अजमल, मोहम्मद इरफान।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
पाठकों की राय
25 मई 2013
Jan 04, 2013
Koi nahi hota hai, haar aur jeet to hoti rahti hai koshish karte raho kamyabi jarur milegi.
deepak delhi
Jan 04, 2013
कुछ तो सीखो धोनी से वो अकेले कहा तक टीम को संभालेगा| सबके साथ की ज़रूरत ग़लती इंसान के अकेले की नही होती जब सब साथ होंगे तो उसे भी हौसला मिलेगा, प्लीज़ उसका सपोर्ट करो इंडिया प्लीज़|
Rituraj Singh Noida
Jan 04, 2013
सचिन तो आउट हुआ ही है अब सहवाग, गंभीर आंड धोनी में से सबको या कोई दो को टीम से आउट किए बिना कोई चारा नही है..
Sanjay Sinha Jabalpur
Jan 03, 2013
हमारे क्रिकेटर बंधु बहुत ही बहादुरी के साथ हारे हैं इस लिए इनका सम्मान करना चाहिए, फटे हुए जूते की मालाओं से ,वेल्डन इंडियन क्रिकेटर ऐसे ही खेलते रहो,एक दी रेकार्ड ज़रूर बनाओगे.
Ram Maurya Mumbai
- राहुल गांधी बोले, ‘मुझे मां की तरह नरम मत समझना’
- मोदी पर भड़कीं सुषमा का मीटिंग से वॉकआउट
- देखें, आडवाणी ने मोदी को हटा किसको चुना
- BCCI चीफ श्रीनिवासन, समलैंगिक बेटे के बीच पुराने-नये विवादों की पूरी कहानी
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- LIVE UPDATE: IPL फिक्सिंग से जुड़ी पल-पल की ख़बर
- देखें, पैसों के लिए गर्भाशय निकालते कातिल डॉक्टर
- IPL 6: कौन चमकेगा, नीता का जॉनसन या शिल्पा का वॉटसन?
- यूपी@47: जला देने वाली गर्मी पड़ रही है
- विंदू ने कटा दी नाक, IPL स्पॉट फिक्सिंग से बॉलीवुड भी नाराज!
- एयरटेल के बाद बंद हो सकती है आइडिया की 3जी
- IPL spot fiixing: विंदू बने थे असद रऊफ के ‘लव गुरु’
- लौटी बाजारों की रौनक, सेंसेक्स 30 अंक ऊपर बंद
- संजय दत्त की मां नर्गिस ने इतनी कम उम्र में ही..!
- देखें, प्रीति ने खोले ‘इश्क इन पेरिस’ से जुड़े कई राज
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











