23 मई 2012
टेस्ट क्रिकेट में 105 वर्ष बाद बना नया इतिहास
07 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

दुबई।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान पिछले 105 वर्षों में पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने मैच की पहली पारी में 100 से कम रन बनाने के बावजूद टेस्ट जीत लिया।

पाकिस्तान ने सोमवार को इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में 71 रन से हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की। पाकिस्तान ने पहली पारी में 99 रन बनाए थे।

पाक की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक ‘क्लीन स्वीप’

टेस्ट इतिहास में आखिरी बार ऐसा 1907 में हुआ था। तब इंग्लैंड ने 76 रन बनाने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका को हराया था। ओवरऑल यह नौंवा मौका है जब किसी टीम ने पहली पारी में 100 से कम रन बनाने के बावजूद टेस्ट मैच जीत लिया।

इंग्लैंड शृंखला 0-3 से हार गया। यह दूसरा मौका है जब उपमहाद्वीप की किसी टीम ने इंग्लैंड का सूपड़ा साफ किया। भारत ने 1993 में इंग्लैंड को 3-0 से हराया था। पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ यह पहली क्लीन स्वीप और तीन या अधिक मैचों में ओवरऑल पांचवीं क्लीन स्वीप है। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2003 में बांग्लादेश को 3-0 से हराया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
‘बड़े अच्‍छे लगते हैं’ में ट्विस्‍ट, राम की दूसरी शादी?
‘बड़े अच्‍छे लगते हैं’ में ट्विस्‍ट, राम की दूसरी शादी?
रामू: ‘डिपार्टमेंट’ के फ्लॉप होने की वजह संजय दत्त
रामू: ‘डिपार्टमेंट’ के फ्लॉप होने की वजह संजय दत्त
यशराज स्टूडियो में सिर्फ ‘दबंग’ ही ऐसे अंदर जाता है!
यशराज स्टूडियो में सिर्फ ‘दबंग’ ही ऐसे अंदर जाता है!

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.