08 सितम्बर 2012
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
दुबई। ट्वेंटी-20 के असली रोमांच और अनिश्चितता के चरम के बीच पाकिस्तान ने यहां दूसरे ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय में सुपर ओवर में जीत दर्जकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली।
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बनाये। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी 20 ओवर में आठ विकेट पर 151 रन बनाने के साथ स्कोर बराबर कर लिया। सुपर ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 11 रन बनाये और पाकिस्तान ने 12 रन का लक्ष्य बिना किसी नुकसान के हासिल कर मैच जीत लिया।
टी20: पाक ने फिर कंगारुओं को दिखाए दिन में तारे
आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों डेविड वार्नर (31) और शेन वॉटसन (33) के विकेट लेने वाले पाकिस्तानी ऑफ स्पिनर सईद अजमल को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। अजमल ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिये। अब्दुल रज्जाक नक एक ओवर में नौ रन देकर दो विकेट हासिल किये। उमर गुल और सोहेल तनवीर को एकृएक विकेट मिला।
पाकिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद हफीज और शीर्ष क्रम के बल्लेबाज नासिर जमशेद ने एक समान 45-45 रन बनाये जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने नाबाद 43 रन बनाये। अब्दुल रज्जाक ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया।
हफीज ने 42 गेंदों में छह चौकों के सहारे 45 रन की पारी खेली जबकि जमशेद ने 36 गेंदों में चार चौके और एक छक्के के सहारे 45 रन बनाये। अकमल ने मात्र 26 गेंदों में छह चौके उड़ाकर नाबाद 43 रन बनाये। पाकिस्तान का पहला विकेट 13 रन पर ही दूसरे ओवर में गिर गया था, लेकिन हफीज और जमशेद के बीच दूसरे विकेट के लिए 76 और अकमल बंधुओं कामरान और उमर के बीच चौथे विकेट के लिए 46 रन की मजबूत साझीदारियां हुईं।
वार्नर और वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया को विस्फोटक शुरुआत देकर साढ़े चार ओवर में ही 40 रन जोड़ लिये, लेकिन इसी स्कोर पर अजमल ने वार्नर का शिकार कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलायी। वार्नर ने मात्र 19 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाकर 31 रन बनाये। इसके बाद वॉटसन और माइक हसी (23) के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 रन की साझीदारी हुई।
ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर अजमल ने ही झटका दिया जब उन्होंने 11वें ओवर में वॉटसन को पगबाधा किया। वॉटसन ने 28 गेंदों दो-दो चौके, छक्के उड़ाकर 33 रन बटोरे और दो महत्वपूर्ण साझीदारियां की। हसी ने 27 गेंदों पर 23 रन की पारी में एक-एक चौका और छक्का लगाया।
कप्तान जॉर्ज बेली ने 27 गेंदों में चार चौके और दो छक्के जड़कर आतिशी 42 रन बनाये, लेकिन अपनी टीम की हार टाल नहीं सके। हालांकि उनकी इस कोशिश से ही स्कोर बराबर हो सका। बेली को रज्जाक ने स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक यासिर अराफात के हाथों कैच कराया। बेली आखिरी ओवर की पहली गेंद पर 142 रन के स्कोर पर आउट हुए।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
- मप्र में कन्या अभिभावक पेंशन योजना शुरू
- IN.COM Poll: पाठक बोले, BCCI चीफ श्रीनिवासन इस्तीफा दो
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों जा भिड़ी ‘वो’
- मप्र में सुबह से लू का असर शुरू
- दिल्ली में और बढ़ेगा तापमान
- देखें, इंटरनेशनल न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- उप्र में झुलसाने वाली गर्मी, पारा 47 के ऊपर
- बिहार में बादल, हल्की बारिश के आसार
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, नैनो से अलग है बजाज की ‘क्वाड्रीसाइकिल’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
- ‘आयकर डिपार्टमेंट’ में नौकरी चाहिए, जगह निकली है!
- दिल्ली@46: संभल जाओ अभी और बढ़ेगी गर्मी
- मप्र में कन्या अभिभावक पेंशन योजना शुरू
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों जा भिड़ी ‘वो’
- लोककथा: पत्नी को बार-बार धमकी देना सही बात नहीं
- मप्र में सुबह से लू का असर शुरू
- देखें, स्पोर्ट्स न्यूज का ‘वीडियो बुलेटिन’
- दिल्ली में और बढ़ेगा तापमान
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











