23 मई 2012
आफरीदी के पंजे से पाकिस्तान की शानदार जीत
11 फरवरी 2012
वार्ता

शारजाह।
लेग स्पिनर शाहिद आफरीदी (36 रन पर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद इमरान फरहत (52) और यूनुस खान (नाबाद 70) के अर्धशतकों से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एकमात्र एकदिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां सात विकेट से रौंद दिया।

पाकिस्तान को जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 37.1 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाकर हासिल कर लिया। युनुस ने 65 गेंदों में दस चौकों की मदद से नाबाद 70 रन, फरहत ने 67 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 52 रन और कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने 55 गेंदों में तीन चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए।

पाकिस्तान की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। दौलत जरदान ने मोहम्मद हफीज (8 रन) को बोल्ड कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया और फिर असद शफीक (20) को पगबाधा कर पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 42 रन कर दिया।

लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने इसके बाद संभलकर खेलते हुए आसान जीत हासिल कर ली। इस मैच से पाकिस्तानी खिलाड़ियों का 13 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुर हो रही एकदिवसीय शृंखला के लिए अच्छा अभ्यास हो गया।

इससे पहले संन्यास के बाद पाकिस्तानी टीम में लौटे आफरीदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 48.3 ओवर में 195 रन पर समेट दिया। अपना पहला एकदिवसीय खेल रहे अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

अफगानी बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के अनुभवी गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज करीम सादिक ने 40, मोहम्मद नबी ने 37 और समीउल्ला शेनवारी ने 32 रन बनाए। करीम ने 47 गेदों की पारी में दो चौके और दो छक्के ठोके।

मोहम्मद शहजाद ने 20 मीरवाइज अशरफ ने 12 और दौलत जादरान ने 12 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से आफरीदी के पांच विकेटों के अलावा तेज गेंदबाज उमर गुल ने 30 रन पर दो विकेट और वहाब रियाज ने 37 रन पर दो विकेट लिए।

अफगानिस्तान सरकार और तालिबान विद्रोहियों ने भी इस मैच में लिए अपनी टीम की हौसलाअफजाई की। तालिबान के प्रवक्ता ने मैच की सुबह अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से संपर्क करके टीम को शुभकामनाएं दी और टीम की जीत के लिए दुआ की।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने भी मैच के दौरान कई बार टीम अधिकारियों को फोन कर ताजा अपडेट लिया। देश के वित्त मंत्री उमर जाखिलवाल ने कहा, शायद ही कोई ऐसा था जो मैच नहीं देख रहा था। इस मैच ने अफगानियों के दिलों को जोड़ने का काम किया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 3 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.