23 मई 2012
करियर ग्रैंड स्लैम से बड़ा है ओलंपिक पदकः पेस
09 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
आगामी लंदन ओलंपिक में अपना छठा ओलंपिक खेलने जा रहे भारतीय टेनिस सितारा लिएंडर पेस का कहना है कि उनके लिए करियर ग्रैंड स्लैम से बड़ा ओलंपिक पदक है।

38 वर्षीय पेस ने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन का युगल खिताब जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया। वर्ष 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पेस को लंदन ओलंपिक में पदक दावेदार माना जा रहा है।

अपने करियर में सात पुरुष और छह मिश्रित युगल खिताब जीत चुके पेस का कहना है कि उन्होंने अभी तक संन्यास के बारे में कुछ नहीं सोचा है और यह शब्द उनके दिमाग में आया भी नहीं है। उनके लिए इस बार ओलंपिक में पदक जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका है।

पेस 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में रमेश कृष्णन के साथ और 2004 एथेंस में तथा 2008 बीजिंग में महेश भूपति के साथ पदक जीतने के करीब पहुंचे थे, लेकिन उन्हें ओलंपिक का एकमात्र पदक 1996 में अटलांटा में मिला था जो एकल कांस्य पदक था।

अटलांटा ओलंपिक के पदक को याद करते हुए पेस ने कहा, वह मुझे कोई तुक्के से नहीं मिला था। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। मेरे लिए ओलंपिक हमेशा विशेष रहे हैं और अटलांटा का पदक मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। हालांकि करियर ग्रैंड स्लैम भी इसके आसपास ही पहुंचता है मगर ओलंपिक पदक तो ओलंपिक पदक है।

देश के लिए हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पेस ने कहा, मैं जब भी देश के लिए खेलता हूं तो मुझे विशेष अनुभूति होती है। यह मेरा छठा ओलंपिक होगा और मुझे लगता है कि बहुत कम एशियाई खिलाड़ियों को यह उपलब्धि हासिल होगी।

ओलंपिक के अपने जोड़ीदार के लिए पेस ने कहा, मैं नहीं जानता कि मेरा जोड़ीदार कौन होगा? लेकिन मुझे इतना पता है कि हमारे सभी खिलाड़ी युगल में शीर्ष स्तर के है कि पदक जीतने के लिए मुझे सर्वश्रेष्ठ जोड़ीदार मिलेगा।

टेनिस में इतना लंबा समय गुजारने का मंत्र पूछे जाने पर पेस ने कहा, यह खेल के प्रति जुनून है जो मुझे अब तक इस खेल में बनाए हुए है और मैं हमेशा खेल का पूरा मजा लेता हूं।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 4 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.