23 मई 2012
कुल 26वां, भारत का छठा टाई एकदिवसीय मैच
15 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

एडिलेड।
भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच मंगलवार को एडिलेड ओवल मैदान पर एकदिवसीय मैचों के इतिहास का 26वां टाई मैच खेला गया। यह भारत का छठा और श्रीलंका का चौथा टाई मुकाबला है। भारत ने मंगलवार को त्रिकोणीय शृंखला के मुकाबले में श्रीलंका द्वारा दिए गए 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवरों की समाप्ति तक नौ विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। इस मैदान पर खेला गया यह पहला टाई मैच है।

भारत ने दो बार जिम्बाब्वे और इतनी ही बार इंग्लैंड के साथ टाई खेला है जबकि इसके अलावा श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ उसका एक-एक मैच टाई रहा है।

रोमांचक मुकाबले में भारत-श्रीलंका वनडे ‘टाई’

भारत ने अपना पहला टाई मैच 1991 में पर्थ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। बेंसन एंड हेजेज वर्ल्ड सीरीज मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 126 रन बनाए थे जबकि वेस्टइंडीज की टीम भी इसी योग पर आउट हो गई थी।

इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे के साथ 1993 में इंदौर में टाई किया था। इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 248 रन बनाए थे। जिम्बाब्वे की टीम भी इसी योग पर आउट हो गई थी।

भारत ने एक गेंद कम खेली, मैच जीतने से चूका

तीसरी बार भारत ने जिम्बाब्वे के साथ ही टाई किया था। दक्षिण अफ्रीका में 1997 में खेले गए उस त्रिकोणीय श्रृंखला मैच में जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 236 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम 49.5 ओवरों में इसी स्कोर पर आउट हो गई थी।

भारत के साथ इस तरह का चौथा वाकया 2011 में बेंगलोर में हुआ था, जब उसने आईसीसी विश्व कप मुकाबले में इंग्लैंड को टाई के लिए मजबूर किया था।

सचिन को 100वां शतक नहीं बनाने देना चाहिए: गंभीर

इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए सचिन तेंदुलकर के 120 रनों की बदौलत 49.5 ओवरों में 338 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी इंग्लिश टीम कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के 158 रनों के बावजूद 50 ओवरों में पांच विकेट पर 338 रन ही बना सकी थी।

इसके बाद 11 सितम्बर, 2011 को भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में एक और टाई मैच खेला गया। उस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 280 रन बनाए थे जबकि इंग्लिश टीम 48.5 ओवरों में 271 रनों के संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए नियत ओवरों में 270 रन ही बना सकी थी।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.