23 मई 2012
शूटिंग की ओलम्पिक तैयारियों पर 14 करोड़ रु. खर्च
02 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें


नई दिल्ली।
केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने लंदन ओलंपिक में पदक की सबसे बडे दावेदार माने जा रहे निशानेबाजों की तैयारियों पर 14.40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

इनमें से 2.90 करोड़ रुपये राष्ट्रीय कोचिंग शिविरों पर खर्च किए गए जिनमें 59 पुरुषों और 32 महिलाओं समेत कुल 91 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा 11.50 करोड़ रुपये निशानेबाजों के विदेश दौरों पर खर्च किए गए हैं।

खिलाड़ियों के लिए अब तक 124 दिनों तक आठ कोचिंग कैंप लगाए गए जिनमें 19 कोचों और पांच सपोर्ट स्टाफ ने निशानेबाजों को कोचिंग दी। इनमें पांच विदेशी कोच और एक विदेशी सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राइफ्ल संघ (एनआरएआई) के महासचिव जगजीत सिंह ने ओलंपिक की तैयारियों के लिए खेल मंत्री अजय माकन द्वारा बुलायी गयी समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।

माकन ने साथ ही एनआरएआई को दो-तीन दिन में खिलाड़ियों के लिए जरूरी सामान समेत अन्य उपकरणों की सूची मंत्रालय को सौंपने को कहा है ताकि इसे संचालन समिति के समक्ष रखा जा सके। संचालन समिति की बैठक छह फरवरी को होनी है।

लंदन ओलंपिक के लिए रिकार्ड 11 निशानेबाज कोटा हासिल कर चुके हैं। गगन नारंग, हरि ओम सिंह, संजीव राजपूत, रोंजन सोढी, अन्नुराज सिंह, राही सरनोबत, विजय कुमार, अभिनव बिंद्रा, शगुन चौधरी, मानवजीत सिंह संधू और इमरान हसन खान को ओलंपिक का टिकट मिल चुका है।

डबल स्टार्टर नियम के तहत नारंग और अन्नुराज सिंह एक से अधिक स्पर्द्धाओं में हिस्सा ले सकते हैं। ओलंपिक की तैयारियों के लिए भारतीय निशानेबाजों ने जनवरी 2012 तक कुल 13 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.