18 अगस्त 2012
वार्ता
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
लंदन। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने आईपीएल को अंतर्राष्ट्रीय कैलेंडर में विंडो देने की वकालत करते हुए कहा है कि इससे न केवल दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को इस लीग में खेलने का मौका मिलेगा बल्कि वे टेस्ट क्रिकेट में भी अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।
द्रविड़ ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लॉर्ड्स में चल रहे तीसरे टेस्ट के दौरान बीबीसी के कार्यक्रम 'टेस्ट मैच स्पेशल' में कहा, सच्चाई यह है कि आईपीएल एक अहम टूर्नामेंट बन चुका है और हर खिलाड़ी इसमें खेलने का इच्छुक है। अब हम ऐसी स्थिति में पहुंच रहे हैं जहां हमें कुछ समझौता करना पड़ सकता है। आईपीएल के लिए विंडो का इंतजाम किया जा सकता है या फिर टूर्नामेंट को थोड़ा छोटा किया जा सकता है।
लक्ष्मण कह सकते हैं टेस्ट क्रिकेट को ‘गुडबाय’
उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के बीच बढ़ते मतभेदों के लिए आईपीएल को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस बारे में पूछने पर द्रविड़ ने कहा कि वह इस बारे में निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकते हैं कि पीटरसन के मामले में आईपीएल की कितनी भूमिका है। द्रविड़ एमसीसी क्रिकेट कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने लंदन आए हैं।
आईपीएल-5 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे द्रविड़ ने कहा कि आईपीएल का कार्यक्रम इंग्लिश टीम के टेस्ट कार्यक्रम से टकरा रहा है और टेस्ट क्रिकेट पीटरसन और क्रिस गेल जैसे स्टार खिलाड़ियों को खोने का जोखिम नहीं उठा सकता है।
सचिनः द्रविड़ की जगह भरने की क्षमता किसी में नहीं
द्रविड़ से जब यह पूछा गया कि क्या आईपीएल के प्रति अत्यधिक आकर्षण के कारण ही केविन पीटरसन को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से दुराव और टीम साथियों से मनमुटाव को मजबूर होना पड़ा। इस पर द्रविड़ ने कहा, पक्के तौर पर ऐसा नहीं कहा जा सकता है। आगे इसके लिए समाधान ढूंढना जरूरी है। टेस्ट क्रिकेट पीटरसन या क्रिस गेल जैसे बड़े नामों का खुद से दूर होना बर्दाश्त नहीं कर सकता है।
द्रविड़ ने कहा, आईपीएल में कई अच्छी बातें हैं। आपको यह समझना चाहिए कि यदि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलने और दर्शक देखने के लिए आतुर हों तो जरूर इसमें कुछ अच्छा रहा होगा। आईपीएल से इंग्लैंड के घरेलू सीजन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। इंग्लैंड का सीजन वर्षों से ऐसा ही है। इसलिए थोड़ी सी चुनौती जरूर है।
चैपलः द्रविड़ की जीत का जश्न नहीं मनाते थे खिलाड़ी
उन्होंने कहा, हम ऐसे समय में पहुंच चुके हैं जहां हर कोई चाहता है कि टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलें सभी चाहते हैं कि क्रिस गेल वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में हों। कोई ऐसा नहीं चाहेगा कि आज की तरह पीटरसन इंग्लैंड की टेस्ट टीम से बाहर बैठें, चाहे इसका कारण जो भी हो। यह स्थिति निराशाजनक होती है। अगर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी न खेलें तो यह खेल की हार है।
समाधान के विषय पर द्रविड ने कहा, मुझे नहीं मालूम कि सटीक समाधान क्या हो सकता है, लेकिन मैं ऐसा देखना चाहूंगा कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आईपीएल में भी खेलें और अपने देशों की टेस्ट टीमों में भी हमेशा उपलब्ध रहूं। गेल और पीटरसन जैसे लोग टेस्ट में लाजवाब हैं, लेकिन वे आईपीएल या ट्वेंटी-20 के लिए भी बने हैं।
द्रविड़ हैं कमाल के, वॉर्न से तुलना गलतः गिलक्रिस्ट
उन्होंने कहा, गेल या पीटरसन जैसे खिलाड़ियों के पास हमें अपना हुनर दिखाने का बहुत छोटा मौका होता है। क्रिकेट हमेशा प्रशंसकों का खेल है। यह कोई मायने नहीं रखता है कि मैदान में उतरकर कौन खेलता है। इसलिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हमेशा देश के लिए उपलब्ध रहना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो प्रशंसकों को भारी निराशा होगी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- वीकेंड मैगजीन: पाकिस्तान में नया निजाम, क्या खत्म होगी पुरानी दुश्मनी?
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- विशेषज्ञों के सीरिया न पहुंच पाने पर मून ने खेद जताया
- पप्पू यादव CPM विधायक की हत्या के मामले में बरी
- यूएई, मिस्र ने उड्डयन क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की
- सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में 28 मंत्री
- न्यूयॉर्क में रेलगाड़ियों की टक्कर, 60 घायल
- बिहार में बढ़ेगी गर्मी
- चीन में बारिश का कहर, 50 लोगों की मौत
- सीरियल ब्लास्ट से दहला इराक, 73 मरे, 148 घायल
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
- आपकी राय: घोटालों, घूसकांड के बाद मंत्रियों के इस्तीफे न देने की केंद्र की सीनाजोरी पर आपका मत
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- एडिट पेज : क्या हम अपने क्रिकेट को बाजारू पैसे, कॉलगर्ल्स और बाजारू धंधेबाजों से बचा पाएंगे?
- मंदसौरः विवाहित को डरा धमकार 3 माह तक किया रेप
- पैसा बढ़ाने वाली अवैध स्कीम पर RBI का शिकंजा
- अर्जेटीना के पूर्व तानाशाह की जेल में मौत
- IPL 6: चंदीला है फिक्सिंग के खेल का सबसे बड़ा खिलाड़ी
- बॉलीवुड का ‘राउड़ी राठौर’ अब बनेगा गब्बर
- रूस का जीडीपी गिरकर 1.6 प्रतिशत हुआ
- अब एक पहिए पर दौड़ेगी मोनो व्हील बाइक
- देखें, आलिया ने मोटापे से बचने के लिए ये क्या किया...
- ज्यादा किराया वसूलने पर एयरलाइंस को लगी फटकार
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











