23 मई 2012
‘मौजूदा करार की आधी राशि भी नहीं दे रहे कॉर्पोरेट’
14 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

नई दिल्ली।
सहारा इंडिया ने सोमवार को कहा कि कोई भी कॉर्पोरेट भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जारी करार की आधा राशि भी देने को तैयार नहीं। खराब व्यवहार को लेकर बीसीसीआई के साथ जारी करार को समाप्त करने वाले सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत रॉय ने इस बात की सम्भावना खंगालने का प्रयास किया कि क्या कोई अन्य कॉर्पोरेट भारतीय टीम के साथ जुड़ने को तैयार है।

रॉय को यह जानकर हैरानी हुई कि किसी भी कॉर्पोरेट ने मौजूदा करार राशि पर भारतीय टीम के साथ जुड़ने की इच्छा व्यक्त नहीं की। सबने कहा कि वे 50 से 60 फीसदी कम राशि पर स्पॉन्सरशिप के लिए तैयार हैं।

सहारा की मांगों के आगे झुका बीसीसीआई

सहारा ने सोमवार को जारी बयान में कहा, "बीते तीन-चार दिनों में रॉय और उनकी टीम ने इस बात की सम्भावना खंगालने का प्रयास किया कि क्या कोई अन्य कारपोरेट भारतीय टीम के साथ जुड़ने को तैयार है।"

"सहारा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसने अगले दो-चार महीनों तक भारतीय टीम से जुड़े रहने का वादा किया है और साथ ही इस बात को लेकर भी आश्वस्त होना चाहता है कि उसके हटने के बाद कोई न कोई कारपोरेट भारतीय टीम से जुड़ जाए।"

"हमें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि कई लोग स्पॉन्सरशिप के लिए तैयार हैं, लेकिन कोई भी मौजूदा राशि के बराबर पैसा नहीं देना चाहते। हर कोई 50 से 60 फीसदी कम पैसा देन चाहता है।"

उल्लेखनीय है कि सहारा इंडिया ने चार फरवरी को बीसीसीआई के साथ जारी लाखों डॉलर कीमत की स्पांसरशिप और पुणे फ्रेंचाइजी टीम से खुद को अलग करने की घोषणा की थी। सहारा की दलील थी कि उसे एक बार फिर बीसीसीआई से उचित न्याय नहीं मिला है।

सहारा का यह फैसला पांच फरवरी को होने वाली आईपीएल-5 की नीलामी के शुरू होने से कुछ समय पहले ही आया था। इस नीलामी में 144 खिलाड़ियों की बोली लगनी थी, लेकिन पुणे वारियर्स ने इस नीलामी में हिस्सा नहीं लिया था।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 9 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.