23 मई 2012
शाहिद, शोएब के दावों पर बोलना वक्त की बर्बादीः जहीर

04 अक्टूबर 2011

वार्ता

नई दिल्ली।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बारे में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और उनके साथी खिलाड़ी शाहिद आफरीदी के दावों के बारे में बात करना समय की बर्बादी है और हर कोई जानता है कि सच्चाई क्या है।

जहीर खेल मंत्री अजय माकन के हाथों अर्जुन पुरस्कार ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि अख्तर और आफरीदी के दावों में कितनी सच्चाई है तो जहीर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस मुद्दे पर बात करना समय की बर्बादी है। हर कोई इस बात को भलीभांति जानता है कि सच्चाई क्या है।’

उल्लेखनीय है कि अख्तर ने अपनी आत्मकथा ‘कंट्रोवर्सिएली योर्स’ में दावा किया है कि टेस्ट और वनडे में सर्वाधिक रनों और शतकों का रिकार्ड बनाने वाले सचिन को उनकी गेंदबाजी का सामना करने से डर लगता था। आफरीदी ने भी अख्तर के दावे का समर्थन करते हुए कहा था कि सचिन अख्तर की गेंदबाजी के सामने कांपते थे।

जहीर को इंग्लैंड दौरे पर पहले टेस्ट के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई थी। उनके टखने की सर्जरी की गई थी और फिलहाल वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘मेरी प्रोग्रेस थोड़ी धीमी है लेकिन सही दिशा में है। मैंने वापसी के लिए कोई लक्ष्य या समयसीमा निर्धारित नहीं की है। मैं जल्दी से जल्दी टीम में वापसी करना चाहता हूं।’

हां, सचिन शोएब की गेंद से डरते थे- आफरीदी

उन्होंने कहा, ‘इंजरी तो किसी भी तेज गेंदबाज के लिए खेल का अभिन्न हिस्सा होता है। लेकिन उन चीजों के बारे में आप कुछ नहीं कर सकते जो आपके नियंत्रण में नहीं है। आपको बस फीजियो की सलाह पर आगे चलना होता है।’

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए चुने गए तेज गेंदबाजों के बारे में जहीर ने कहा, ‘देश में प्रतिभाशाली गेंदबाजों की कमी नहीं है। जो चुने गए हैं उनके पास खुद को साबित करने का यह बेहतरीन मौका है। मैंने श्रीनाथ अरविंद के साथ आईपीएल में गेंदबाजी की थी। वह प्रतिभावान गेंदबाज हैं और एक्सपोजर मिलने पर अपने आपको निखार सकते हैं।’

सचिन शोएब से डरते थे, आफरीदी पागल हो गए हैं: गांगुली

आफ स्पिनर हरभजन सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए टीम में नहीं चुने जाने के बारे में जहीर ने कहा, ‘हरभजन ने देश के लिए कई उपलब्धियां हासिल की हैं। मुझे उम्मीद है कि वह अपने प्रदर्शन से टीम में जोरदार वापसी करेंगे।’

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 6 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

Oct 08, 2011

beta suyeb akhter or beta afridi tum log to ab team me nahi ho faltu time me yahi sab karo ge ye sab bolne se pahle soch lete ki apne baap ke bare me bol raha hu sacinn thum hare baap hai sacin ka thardman ka 6 lagta hai ki tum bhul gaye ho din me bhi thuhe tare dikhai dene lage ha ab jake news paper or kitab sale karo jayada bikege

najamuddin farooqui riyadh . kingdom of saudi arab

Oct 04, 2011

जाहिरभाई फ्री समय me kuchh to kam kar liya karo, nahi to body me jung lag jayega, pahle hi tumhare bure din chal rahe hay.

rahim Surat

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.