23 मई 2012
भारत रत्न किसी खिलाड़ी को नहीं, 6 को पद्मश्री

25 जनवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

नई दिल्ली।
उम्मीदों से उलट इस वर्ष किसी खिलाड़ी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नहीं नवाजा गया। इसके अतिरिक्त किसी खिलाड़ी को पद्मविभूषण और पद्मभूषण भी नहीं मिला। छह खिलाड़ियों को पद्मश्री से नवाजे जाने का फैसला किया गया है।

बुधवार को घोषित पद्म पुरस्कारों में स्कीइंग में अजीत बजाज, महिला क्रिकेट में झूलन गोस्वामी, हॉकी में जफर इकबाल, पैरालम्पिक (एथलेटिक्स) में देवेंद्र झाजरिजा, तीरंदाजी में लिम्बा राम और बैडमिंटन में सैयद मोहम्मद आरिफ को पद्मश्री देने का फैसला किया गया।

इसके अलावा खेल कमेंटेटर रवि चतुर्वेदी तथा शारीरिक शिक्षा से जुड़े प्रभाकर वैद्य को भी पद्मश्री देने की घोषणा की गई। इस तरह खेलों के क्षेत्र में इस वर्ष कुल आठ लोगों को पद्मश्री से नवाजा गया है।

बीते वर्ष, सरकार ने खिलाड़ियों को भारत रत्न दिए जाने के लिए इसकी शर्तो को और व्यापक बनाया था। इसके बाद खिलाड़ी भी देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने के हकदार हो गए थे।

इसी के बाद हॉकी इंडिया ने मेजर ध्यानचंद, निशानेबाजी महसंघ ने अभिनव बिंद्रा, शतरंज संघ ने विश्वनाथन आनंद का नाम आगे किया था। इसमें विख्यात पर्वतारोही तेनजिंग नोर्गे भी शामिल थे।

सचिन तेंदुलकर का नाम बीसीसीआई ने आगे नहीं किया था। इसे लेकर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड सिर्फ अर्जुन पुरस्कारों और राजीव गांधी खेल रत्न के लिए अपने खिलाड़ियों का नाम आगे करता है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 5 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.