23 मई 2012
न्यूजीलैंड की ट्वेंटी-20 टीम घोषित
13 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

वेलिंग्टन।
दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जाने वाली तीन ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की शृंखला के पहले दो मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 14 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। जिम्बाब्वे के साथ जारी ट्वेंटी-20 शृंखला में जो टीम इस समय खेल रही है उसी टीम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) चयनकर्ताओं ने एक बार फिर भरोसा जताया है। चोट के कारण जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हुए नियमित कप्तान रॉस टेलर इस शृंखला में भी नहीं खेल पाएंगे। उन्हें एकदिवसीय शृंखला तक पूरी तरह से स्वस्थ होने की उम्मीद है।

टेलर की अनुपस्थिति में ब्रैंडन मैक्कलम कप्तान की भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि पहला मुकाबला 17 फरवरी को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।

टीम इस प्रकार है: ब्रैंडन मैक्कलम (कप्तान), माइकल बेट्स, डग ब्रासवेल, एंड्रयू एलिस, कोलिन डी ग्रांधोम्मे, जेम्स फ्रेंकलिन, मार्टिन गुपटिल, रॉनी हीरा, नेथन मैक्लम, काएल मिल्स, रॉब निकोल, जैकब ओरम, टिम साउदी और केन विलियम्सन।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.