23 मई 2012
दलीप ट्रॉफी: ओझा, बिष्ट ने दक्षिण क्षेत्र पर शिकंजा कसा
06 फरवरी 2012
वार्ता

hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें

चेन्नई।
नमन ओझा (104) और रोबिन बिष्ट (नाबाद 104) के शतकीय प्रहारों से मध्य क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ आज तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 378 रन बनाकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया।

मध्य क्षेत्र के पास अब 488 रन की विशाल बढ़त हो गयी है और उसने दक्षिण क्षेत्र को पूरी तरह मुकाबले से बाहर कर दिया है। मध्य क्षेत्र को पहली पारी में 110 रन की बढ़त हासिल हुई थी।

मध्य क्षेत्र ने कल के एक विकेट पर 127 रन से आगे खेलना शुरू किया था। ओझा 79 और मोहम्मद कैफ 41 रन पर नाबाद थे। कैफ अपने स्कोर में दो रन का इजाफा करने के बाद 43 रन बनाकर अभिमन्यु मिथुन का शिकार बन गए। ओझा और कैफ के बीच दूसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी हुई।

ओझा 149 गेंदों में 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 104 रन बनाकर स्टुअर्ट बिन्नी की गेंद पर बोल्ड हुए। मोहनीश मिश्रा चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 33 रन बनाकर आउट हुए। मध्य क्षेत्र ने 188 के स्कोर पर ओझा और मिश्रा दोनों को गंवाया।

परविंदर सिंह 17 रन बनाने के बाद बिन्नी का शिकार बने। मध्य क्षेत्र का पांचवां विकेट 218 के स्कोर पर गिरा, लेकिन इसके बाद बिष्ट और भुवनेश्वर कुमार (नाबाद 59) ने छठे विकेट की अविजित साझेदारी में 160 रन जोड़ डाले।

बिष्ट अपने नाबाद शतक में 178 गेंदों में दस चौके लगा चुके हैं जबकि कुमार ने 162 गेंदों पर नाबाद अर्धशतक में सात चौके लगाए हैं। दक्षिण क्षेत्र की तरफ से बिन्नी 34 रन पर दो विकेट लेकर सबसे सफल रहे।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.