16 फरवरी 2012
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
नई दिल्ली। अमेरिका में ट्यूमर का इलाज करा रहे भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने गुरुवार को माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर कहा कि पहले चरण की कीमोथेरेपी के बाद उनका ट्यूमर लगभग खत्म हो चुका है। युवराज ने अमेरिका के बॉस्टन इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर रिचर्स से अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मेरा इलाज कर रहे डॉक्टर लॉरेंस ने आज बहुत अच्छी खबर सुनाई। आज का स्कैन देखने के बाद पता चला है कि मेरा ट्यूमर लगभग समाप्त हो चुका है। दूसरे चरण की कीमोथेरेपी शुरू हो चुकी है।"
युवराज बीते महीने इस ट्यूमर के इलाज के लिए अमेरिका गए थे। इलाज के दौरान उनके बाल झड़ गए हैं। इस सम्बंध में युवराज ने एक फोटो ट्विटर पर जारी किया था, जिसमें वह गंजे दिखाई दे रहे हैं।
आर्मस्ट्रांग के संदेश ने बढ़ाया आत्मविश्वास- युवी
युवराज का इलाज उसी अस्पताल में चल रहा है, जिस अस्पताल में सात बार टूर डी फ्रांस जीतने वाले अमेरिकी साइकिल चालक लांस आर्म्सट्रांग ने अपने कैंसर का इलाज कराया था। बीते सप्ताह लांस ने युवराज को संदेश भेजा था कि वह बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।
इस पर युवराज ने ट्विटर पर लिखा, "आपके संदेश के लिए शुक्रिया लांस। इससे मुझे काफी राहत मिली है। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। उम्मीद है कि हम जल्द मिलेंगे।"
इस महीने की शुरुआत में एक ट्वीट में युवराज ने स्वीकार किया था कि यह उनके लिए काफी कठिन समय है लेकिन वह इससे विजयी होकर लौटेंगे।
युवी कैंसर के खिलाफ जंग जरूर जीतेंगे: गांगुली
युवराज ने लिखा, "मैं तेजी से स्वस्थ हो रहा हूं। यह मेरे लिए कठिन समय है लेकिन कठिनाइयों का सामना करने वालों के लिए ऐसा समय ज्यादा दिन नहीं ठहरता। मैं इस कठिन समय से लड़ूंगा और एक मजबूत इंसान के तौर पर वापसी करूंगा। मैं जानता हूं कि पूरे देश की प्रार्थना मेरे साथ है।"
युवराज ने कहा था कि वह जल्द से जल्द क्रिकेट खेलना चाहते हैं। बकौल युवराज, "मैं हर दिन टीम में वापसी, टीम की जर्सी पहनने और टीम की टोपी पहनने के बारे में सोचता हूं। मैं देश का एक बार फिर प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। जय हिंद।"

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 7 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
- facebook पर hindi.in.com को LIKE किया क्या?
- स्पेशल रिपोर्ट: गर्मी से झुलसा देश, इंडिया @45 डिग्री!
- KBP: संगमा की दहाड़, समर्थन नहीं, तो निर्दलीय खड़ा हो जाऊंगा
- इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
- पायलटों की हड़ताल का 15वां दिन, नुकसान 250 करोड़!
- मनमोहन के बाद कौन पर राहुल, प्रणब आगे
- KBP: संगमा बोले, एक नजर इधर, मैं भी हूं रेस में!
- देखें, कैसे पिता ने बच्चे को वॉशिंग मशीन में धोया?
- KBP: ममता नहीं चाहतीं प्रणब दा राष्ट्रपति बनें!
आज के वीडियो
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार
Live TV | Stock Market India | IBNLive News | IBNKhabar Hindi News | Cricket News | In.com | हमारे बारे में | हमारा पता | हमें बताइए | विज्ञापन | अस्वीकरण | गोपनीयता | शर्तें | साइट जानकारी
© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.