14 अक्टूबर 2012
वार्ता
सिंगापुर। दुनिया के महान ऑफ स्पिनर श्रीलंका के मुथैय्या मुरलीधरन ने खेल में फिक्सिंग की लगातार बढ़ रही समस्या पर कड़ा रवैया अपनाने की सलाह देते हुए कहा है कि फिक्सिंग में शामिल किसी भी खिलाड़ी या अधिकारी पर आजीवन प्रतिबंध लगा देना चाहिए।
हाल ही में एक टीवी चैनल पर दिखाए स्टिंग ऑपरेशन में पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के छह अंपायरों को फिक्सिंग करते हुए दिखाए जाने का उल्लेख करते हुए मुरलीधरन ने कहा, यदि ऐसे मामलों में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे इसकी कड़ी सजा दी जानी चाहिए। ऐसे लोगों को आजीवन प्रतिबंधित कर देना चाहिए। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि छह अंपायरों के हाल ही में संपन्न विश्वकप ट्वेंटी-20 के दौरान एक स्टिंग में छह अंपायरों को मैच की अहम जानकारी लीक करते हुए दिखाया गया था। इस मामले के बाद आईसीसी ने सभी अंपायरों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है।
टेस्ट में 800 और एकदिवसीय में सर्वाधिक 534 विकेट अपने नाम करने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी ने आईसीसी के फिक्सिंग के खिलाफ कड़े रवैये की प्रशंसा करते हुए कहा, मुझे लगता है कि आईसीसी का फिक्सिंग के लिए कड़ा रवैया बिल्कुल ठीक है। फिक्सिंग में शामिल लोगों के पकड़े जाने के साथ-साथ उन्हें सजा भी दी जा रही है। मुरली ने कहा, खेल में हमेशा अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के लोग होते हैं। अच्छी बात है कि बुरे लोगों को पकड़ा जा रहा है। ऐसे में दिनोंदिन यह खेल अब और भी अधिक पाक साफ होता जा रहा है।
उन्होंने कहा, आईसीसी फिक्सिंग के खिलाफ खिलाड़ियों को काफी जागरूक कर रही है। क्रिकेट बोर्ड भी अब अपने खिलाड़ियों पर सख्त रवैया अपना रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके मुरली हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जरिए अब भी क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। मुरली आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल के अगले सीजन के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई काउंटी बिग बैश (मेलबोर्न रेनेगेड्स) के लिए खेलेंगे।
श्रीलंकाई स्पिनर ने कहा, आईपीएल एक बड़ा टूर्नामेंट हैं। मुझे यकीन है कि अब इसके बाद मैं बिग बैश में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा।

यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
प्रमुख ख़बरें
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
आज के वीडियो
")
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार