14 अगस्त 2012
आईबीएन- 7
hindi.in.com अब फेसबुक के ऐप्स पर भी देखें
मुंबई। एक बार फिर क्रिकेट के खेल पर बदनुमा दाग लगा है और इस बार आरोपों के घेरे में है पाकिस्तानी अंपायर। मुंबई की एक मॉडल ने पाकिस्तान के सीनियर अंपायर असद राउफ पर बलात्कार का आरोप लगाया है। मॉडल ने मुंबई पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि असद ने उसे शादी का झांसा दिया था जिसके बाद वह छह महीने तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
असद राउफ अब तक 44 टेस्ट मैचों और 95 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। यही नहीं इनकी काबिलियत को देखते हुए इन्हें आईसीसी के एलीट पैनल में भी शामिल किया गया है। मॉडल ने आरोप लगाया है कि असद शादी का झांसा देकर उसके साथ छह महीने से बलात्कार करता रहा। मॉडल ने असद के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
तस्वीरें- हीरोइन ने कराया मैच फिक्स, देखें कौन है वो?
मॉडल के मुताबिक पाकिस्तान के अंपायर असद राउफ से उसकी पहली मुलाकात श्रीलंका में हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत चलती रही। फिर एक बार जब वो बीमार हुई तो असद बाकायदा उससे मिलने पाकिस्तान से मुंबई उसके फ्लैट तक आए। इस दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि असद ने इस दौरान मॉडल से प्यार का ढोंग रचा और कहा कि वो मॉडल से शादी करना चाहता है। फिर आईपीएल के दौरान जब असद भारत पहुंचे तो दोनों की नजदीकियां और बढ़ीं। इस दौरान असद ने बताया कि वो पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं, लेकिन वो कानून के मुताबिक चार शादियां कर सकते हैं। मॉडल के मुताबिक असद ने उससे ये भी कहा कि शादी के बाद वो मुंबई में रह सकती हैं। इसके लिए असद उसे घर खरीदकर देंगे। इस झांसे के बाद असद लगातार मॉडल के साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे और छह महीने तक उससे खिलवाड़ करते रहे।
एडिट पेज: ये पाकिस्तानी दूसरों की लड़कियों से सेक्स करने को बेताब क्यों?
मॉडल का आरोप है कि आईपीएल के दौरान असद जहां कहीं भी जाते, मॉडल को अपनी पत्नी के तौर पर बताते। अब जब मॉडल ने असद पर शादी के लिए जोर डाला तो आरोप है कि पाकिस्तान के इस अंपायर ने पल्ला झाड़ लिया। मॉडल ने बताया कि अब असद ने उसे पहचानने से भी इनकार कर दिया है। साथ ही वो अब उसका फोन भी नहीं उठाते। इसके बाद मुंबई की इस मॉडल ने मुंबई पुलिस के सामने शिकायत की है। शिकायत में न सिर्फ असद के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया गया है बल्कि ये भी आरोप लगाया है कि असद ने कई और लड़कियों को धोखे में रखकर उनके साथ खिलवाड़ किया है। मॉडल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है।
एडिट पेज: बेटा, मरदों से सेक्स, बाप कपिल का अपमान करता है
गर्लफ्रेंड ही नहीं, महिला मित्रों से भी सेक्स चाहते हैं पुरुष!
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 5 वोट मिले
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
- बारिश से देश का बुरा हाल, पहाड़ों से मैदानों तक सब पानी-पानी
- मनमोहन ने 5वीं बार ली राज्यसभा सांसद की शपथ
- चुनाव से ठीक पहले कैबिनेट में फेरबदल करेंगे PM
- उत्तराखंड में बादल फटा, 50 लापता
- भाजपा में अटल-आडवाणी युग समाप्त : नीतीश
- केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल सोमवार शाम को संभव
- खादी को बढ़ावा देने का ग्रामोद्योग विभाग का नायाब तरीका
- नीतीश बोले, ‘प्रोटोकॉल था इसलिये की मोदी की तारीफ’
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- cricket quiz 5: इनमें से किस टीम ने चैंपियन्स ट्रॉफी कभी नहीं जीती ?
- एडिट पेज: मोदी हो या आडवाणी, राजनीति में ये वक्त-वक्त की बात है!
- cricket quiz 1: पहला खिलाड़ी जिसे तीसरे अंपायर ने LBW आउट दिया?
- cricket quiz 2: वन डे में इंग्लैंड का सबसे सफल गेंदबाज कौन है?
- एडिट पेज: क्या ज़िया खान जैसी लड़कियां अपनी बेवकूफियों के चलते मरती हैं?
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- देखें, सन्नी लियोन का अलग अवतार
- LIVE UPDATE: देशभर में बारिश का कहर
- RBI से बेपरवाह बाजार, सेंसेक्स 142 अंक ऊपर बंद
- देखें, ‘पुलिसगिरी’में प्राची की दादागिरी
- देखें, क्या है विद्या का हॉट दिखने का सीक्रेट
- चूहों में होते हैं यादाश्त बढ़ाने वाले केमिकल
- लिंग परीक्षण कराकर फंस गये शाहरुख खान?
- ‘मिल्खा सिंह’ फरहान के कोच बने युवराज के पिता
- पीटरसन उबरे चोट से, खेल पाएंगे ऐशेज
- मोदी के सामने अब तक जो आया ‘वो’ गया, नीतीश का क्या होगा?
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











