21 अक्टूबर 2012
इंडो एशियन न्यूज सर्विस
जोहांसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की हाइवेल्ड लायंस ने चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को न्यू वांडर्स स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के एक मुकाबले में इंग्लैंड की यॉर्कशायर टीम को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद लायंस सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है।
यॉर्कशायर की ओर से रखे गए 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस ने चार गेंद शेष रहते 134 रन बनाए। लायंस की ओर से पारी की शुरुआत कप्तान एल्वीरो पीटरसन और गुलाम बोदी ने की। पीटरसन को 19 रन के निजी योग पर ओलिवर हैनन-डेलबॉय की गेंद पर डेन हॉड्ग्सन ने कैच किया। इस जीत से जहां लायंस सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई,
वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम चैंपियंस लीग से बाहर हो गई। इससे पहले कोलकाता नाइडराइडर्स की टीम चैंपियंस लीग से बाहर हो चुकी है। अब केवल दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम मुकाबले में है।
बोदी के रूप में लायंस का दूसरा विकेट गिरा, जिन्हें स्टीवन पैटर्सन की गेंद पर अम्पायर ने पगबाधा करार दिया। बोदी ने आठ रन बनाए। नील मैकैंजी 13 रन बनाकर आउट हुए। मैकेंजी को अजीम रफीक की गेंद पर अम्पायर ने पगबाधा करार दिया। क्विंटन डी कोक ने 32 रन का योगदान दिया। कोक को इयेन वार्डलॉ ने हॉड्ग्सन के हाथों कैच कराया।
ड्वेन प्रिटोरियस 13 गेंदों पर 25 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें पैटर्सन की गेंद पर स्थानपन्न खिलाड़ी ई.विल्सन ने कैच किया। जीन सिम्स (27) और थामी सोलेकिले (4) नाबाद लौटे। यॉर्कशायर की ओर से पैटर्सन ने दो जबकि वॉर्डलॉ, डेलबॉय और रफीक ने एक-एक विकेट झटका। इससे पहले, यॉर्कशायर ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 131 रन बनाए जिसमें फिल जैक्स के सबसे अधिक 31 रन शामिल हैं। लायंस ने टॉस जीतकर यॉर्कशायर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
कप्तान और सलामी बल्लेबाज एंड्रयू गाले और जैक्स ने यॉर्कशायर को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। गाले के रूप में यॉर्कशायर का पहला विकेट गिरा। उन्हें प्रिटोरियस की गेंद पर सोलेकिले ने कैच किया। गाले ने 26 गेंदों पर 21 रन बनाए। जोय रूट कुछ खास नहीं कर सके और वह पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रूट को एरॉन फांगिसो ने सोहेल तनवीर के हाथों कैच कराया। जैक्स के रूप में यॉर्कशायर का तीसरा विकेट गिरा। जैक्स को पीटरसन ने बोल्ड किया।
गेरी ब्लांस 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फागिंसो ने डिर्क नैंस के हाथों कैच कराया। एडम लीथ 21 रन के निजी योग पर आउट हुए। लीथ को क्रिस मोरिस की गेंद पर नैंस ने कैच किया। लीथ ने ने ब्लांस के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। अदिल राशिद के रूप में यॉर्कशायर का छठा विकेट गिरा, जिन्हें आठ रन के निजी योग पर तनवीर की गेंद पर अम्पायर ने पगबाधा करार दिया। रफीक को चार रन के निजी योग पर तनवीर ने फांगिसो के हाथों कैच कराया। हॉड्ग्सन 10 रन पर नाबाद रहे। लायंस की ओर से तनवीर और फांगिसो ने दो-दो विकेट झटके जबकि मोरिस, पीटरसन और प्रिटोरियस ने एक-एक विकेट झटका।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
- सुनें, PM के लिए सुषमा स्वराज ये क्या बोलीं
- डॉक्टर कुटनिस के द्वार पहुंचे चीन के प्रधानमंत्री
- सुषमा बोलीं, नहीं देखा इतना ‘बौना’ प्रधानमंत्री
- भारत, अमेरिका कानून प्रवर्तन के मुद्दों पर सहयोग को सहमत
- खालिद को पेशी पर ले जाने वाले 9 पुलिसकर्मी निलंबित
- मप्र में बनेगा कारीगर आयोग
- बिहार में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 गिरफ्तार
- IN.COM Poll: 79% राहुल नहीं हासिल कर पाएंगे पिता राजीव गांधी जैसा मुकाम
- गाजियाबाद में एक ही परिवार के 7 लोगों की हत्या
- मप्र में भीषण गर्मी, 3 की मौत
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- IPL spot fixing: बांगलादेशी जिसने IPL खेला ही नहीं वह करता है...
- IPL Spot Fixing की फांस में बीसीसीआई चीफ का दामाद भी, विंदू के साथ था उठना-बैठना
- BLOG: कहीं फिक्स तो नहीं दिल्ली-मुंबई पुलिस का ‘IPL मैच’?
- IPL Spot Fixing: कौन हैं BCCI अध्यक्ष के दामाद?
- IPL6: द्रविड़ की स्ट्रेट ड्राइव या स्टेन की यॉर्कर?
- देखें, पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए घूस लेते DGP
- रॉकस्टार बेटे को ‘आवारा’ बनाने पर उतारु ऋषि कपूर
- ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ देव अब बनेंगे महान गणितज्ञ
- शुरू होगी हाई-स्पीड वाली रिलायंस की 4जी सर्विस
- मस्त-मस्त गर्ल रवीना कर रही हैं वापसी लेकिन...
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











