23 मई 2012
सहारा के हटने के लिए श्रीनिवासन जिम्मेदार: ललित मोदी
05 फरवरी 2012
वार्ता

नई दिल्ली।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व आयुक्त ललित मोदी ने सहारा ग्रुप के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से तमाम संबंध तोड़ देने के लिए बोर्ड अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के तानाशाह रवैये को जिम्मेदार ठहराया है।

भारतीय क्रिकेट के लिए यह काला दिन है और इसके लिए बोर्ड के कर्ताधर्ता जिम्मेदार हैं। सहारा का प्रायोजन से हटना यह बताता है कि बड़े प्रायोजक और फ्रेंचाइजी मालिक बीसीसीआई की कार्यशैली से कितने नाखुश हैं। सहारा खेल का सबसे बड़ा समर्थक रहा है। उन्होंने टि्वट किया, यह सब एक व्यक्ति के घमंड के कारण हो रहा है। मुझे आश्चर्य होता है कि हम कैसे उसे यह सब करने की अनुमति दे सकते हैं। इससे तो क्रिकेट पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।

मोदी ने श्रीनिवासन पर प्रहार करते हुए कहा, बोर्ड अध्यक्ष को जाना चाहिए। वह नहीं जानते कि लोगों को अपने साथ लेकर कैसे चला जाता है। प्रशंसकों, खिलाड़ियों, प्रायोजकों, फ्रेंचाइची मालिकों ने क्रिकेट को यहां तक पहुंचाया है और उनकी बात सुनी जानी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो रहा है।

यह खबर आपको कैसी लगी

10 में से 0 वोट मिले

पाठकों की राय

23 मई 2012

प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
जरूर देखें: आज सुर्खियों में रहने वाली अहम खबरें
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
इटली में भूकम्प के झटके जारी, हजारों विस्थापित
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया
यूपीः कांस्टेबल ने लुटेरों को पकड़ा, तो थानेदार ने पीट दिया

ख़बरें

© 2011, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.