06 फरवरी 2013
वार्ता
facebook पर hindi.in.com पेज को LIKE किया क्या?
मुंबई। आईसीसी महिला विश्वकप के पहले दौर में ही शर्मनाक हार झेलने वाली भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि उन्हें अपनी टीम की गेंदबाजों से इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी। मिताली ने श्रीलंका के हाथों मिली। 38 रन की करारी पराजय के बाद कहा, सभी गेंदबाज नाकाम साबित हुईं। हम यह तो समझ सकते हैं कि एक या दो गेंदबाज खराब प्रदर्शन करें, लेकिन पूरे गेंदबाजी विभाग ने ही खराब प्रदर्शन किया। हमारी टीम के पास शानदार गेंदबाजी आक्रमण था और मुझे नहीं लगता था कि श्रीलंकाई बल्लेबाज हमारे खिलाफ इतना बड़ा स्कोर बना सकती हैं। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 282 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय टीम 144 रन बनाकर ही लुढ़क गई थी।
उन्होंने कहा, इंग्लैड के खिलाफ भी हमारी गेंदबाजों ने आखिरी सत्र में काफी रन लुटाए थे। श्रीलंका के खिलाफ भी हमारी गेंदबाजों ने बहुत रन दिए। यह हमारी चिंता का बड़ा विषय है। यह पूछने पर कि क्या अनुभवी तेज गेदबाज झूलन गोस्वामी ने उन्हें निराश किया? मिताली ने कहा, ऐसा संभव नहीं है कि एक खिलाड़ी हर मैच में ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए। सभी खिलाडियों को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। यदि एक दिन किसी गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो यह इसका मतलब यह नहीं उसने मुझे निराश किया।
उन्होंने कहा, झूलन ने वेस्टइंडीज और इंग्लैड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वह अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाईं। यह उनका दिन नहीं था, लेकिन मुझे नहीं लगा था कि सभी गेंदबाज खराब प्रदर्शन करेगी। झूलन ने देश को कई मैच जिताए है। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने मुझे निराश किया। श्रीलंका के खिलाफ टीम में निरंजन नागराजन के बजाए शुभलक्ष्मी शर्मा को शामिल करने के प्रश्न पर मिताली ने कहा, निरंजन ने पिछले मैचों में हमारे लिए विकेट चटकाए थे लेकिन उन्होंने काफी रन भी लुटाए थे। हमे लगा कि हमे एक तेज गेंदबाज को शामिल करना चाहिए।
कप्तान ने भारतीय बल्लेबाजों को भी श्रीलंका के खिलाफ नाकाम बताते हुए कहा, जब आप बड़े स्कोर का पीछा करती है तो अच्छी शुरूआत बहुत जरूरी है। हमारी टीम ने विकेट जल्दी गंवा दिए। मैंने और तिरुष कामिनी ने अच्छी साझेदारी करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 6 वोट मिले
- आतंकियों के साथ मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- ब्रिटिश सैनिक का सिर काटने वाले आतंकियों से जा भिड़ी वो ‘हिम्मतवाली’
- उप्र में प्रबंधन गुरु सिखाएंगे पुलिसकर्मियों को टीम भावना
- मप्र में कन्या अभिभावक पेंशन योजना शुरू
- IN.COM Poll: पाठक बोले, BCCI चीफ श्रीनिवासन इस्तीफा दो
- मप्र में सुबह से लू का असर शुरू
- दिल्ली में और बढ़ेगा तापमान
ख़बरें
सबसे ज्यादा पाठकों की राय
- आपकी राय: बढ़ती रेप की घटनाओं के लिये कौन दोषी है सरकार या समाज?
- आपकी राय: बाप महान पहलवान, रामायण के हनुमान और बेटा सटोरिया, क्या कहते हैं आप?
- आपकी रायः पहले सहवाग अब गंभीर, क्या धोनी अपने विरोधियों को चलता कर रहे हैं?
- आपकी राय: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत और बीजेपी की हार पर आपका मत
- MP शफीकुर्रहमान बोले,‘वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ’
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
सबसे ताजी
- BCCI चीफ के दामाद, अंपायर रऊफ के बाद विंदू ने लिये कोहली, भज्जी के नाम
- फिल्मों के लिए लिख सकती हैं श्रुति हासन
- IPL Spot Fixing : क्राइम ब्रांच बोली, विंदू, सेक्सी मॉडल्स और श्रीशांत में है गहरा कनेक्शन
- देखें, वो ‘ब्रेव लेडी’ जो लंदन में आतंकियों से भिड़ी
- चीनी कैथोलिकों को भयमुक्त धार्मिक कार्य करने दें : पोप
- देखें, क्यों शाहरुख के पीछे दीवानी है ये एक्ट्रेस
- आपकी राय: BCCI चीफ, उनके दामाद, IPL मैनेजमेंट पर कोई हाथ क्यों नहीं डाल रहा?
- PM पद की रेस से हटने की तैयार नहीं आडवाणी, मोदी के खिलाफ रचा ‘चक्रव्यूह’
- सल्लू-ऐश से ज्यादा दिलेर तो रणबीर-दीपिका निकले!
- फिल्म समीक्षा: ‘इश्क इन पेरिस’ से नहीं होगा इश्क
तस्वीरें
क्रिकेट समाचार











